एक्सप्लोरर

अयोध्या निकाय चुनाव: बीजेपी VS समाजवादी पार्टी में मची है 'राम नाम की लूट'

सभी बड़ी पार्टियां अयोध्या से मेयर का चुनाव लड़ रही हैं. लेकिन मुक़ाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच में है.

लखनऊ: अयोध्या में ठंड ने तो दस्तक दे दी है लेकिन मौसम चुनावी हो गया है. चौक चौराहे से लेकर सरयू के घाट तक बस एक ही चर्चा है- कौन बनेगा मेयर? पहली बार अयोध्या में मेयर का चुनाव हो रहा है. मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को नगर निगम बना दिया.

सभी बड़ी पार्टियां अयोध्या से मेयर का चुनाव लड़ रही हैं. लेकिन मुक़ाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच में है. बीजेपी ने आरएसएस की पसंद के नेता ऋषिकेश उपाध्याय को टिकट दिया है. किन्नर गुलशन बिंदू के भरोसे समाजवादी पार्टी क़िस्मत आजमा रही है. लेकिन मजे की बात ये है कि दोनों उम्मीदवार राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं. दोनों का दावा है कि प्रभु राम इस बार उनको ही आशीर्वाद देंगे.

नामांकन करने जाते समय गुलशन बिंदू ने कहा भगवान राम ने तो किन्नरों को त्रेता युग में ही आशीर्वाद दे दिया था. वे बताती हैं कि जब भगवान राम 14 साल के लिए बनवास पर गए तो किन्नरों ने तमसा नदी के किनारे तपस्या की थी. लौटने पर भगवान राम ने वरदान देते हुए कहा ‘तुम जिसके माथे पर हाथ रख दोगी, उसी का भला हो जाएगा’.

gulshan

गुलशन के जवाब में बीजेपी उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं किन्नर तो ट्रेनों में भी मांगते रहते हैं. तो क्या अयोध्या उन्हें वोट कर देगा! 6 नवंबर को मेयर चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था. गुलशन बिंदू और ऋषिकेश उपाध्याय ने शुभ मुहूर्त में पर्चा भरा. दोनों ने हनुमान गढ़ी जाकर जीत के लिए प्रार्थना भी की. गुलशन के साथी 'न नर है न नारी है, गुलशन सब पर भारी है' के नारे लगा रहे थे. ऋषिकेश के जुलूस में 'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी' के नारे लग रहे थे.

गुलशन, बिहार की रहने वाली हैं और अब अयोध्या में ही बस गई हैं. इनका प्रचार करने के लिए देश भर के किन्नर अयोध्या पहुंचने लगे हैं. अखिलेश यादव ने भी उनके लिए जनसभा करने का वादा किया है. गुलशन 2006 में विधानसभा का चुनाव निर्दलीय ही लड़ चुकी हैं. उन्हें 22 हज़ार वोट मिले थे.

ऋषिकेश उपाध्याय का पर्चा भरवाने के लिए लखनऊ से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे. अयोध्या में ऋषिकेश के दो कॉलेज हैं. साधु संतों के यहां भी उनकी ख़ूब चलती है. अयोध्या में एक लाख 91 हज़ार वोटर हैं. सबसे अधिक संख्या ब्राह्मणों की है. इसीलिए बीजेपी और कांग्रेस ने इसी जाति के नेताओं को टिकट दिया है.

rishikesh

यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ दो बार यहां का दौरा कर चुके हैं. 15 नवंबर को एक बार फिर सीएम योगी, अयोध्या में चुनाव प्रचार करेंगे. अयोध्या के चुनाव की गूंज देश भर में सुनाई पड़ती है. इसीलिए बीजेपी कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
‘राहुल गांधी की रैली सुपर फ्लॉप’, BJP ने किया पलटवार
‘राहुल गांधी की रैली सुपर फ्लॉप’, BJP ने किया पलटवार
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रैली को बताया फ्लॉप शो
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget