एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: आज हो सकती है आखिरी सुनवाई, जानिए सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हो सकता है?

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेच ने कहा कि कल 40वां दिन होगा और हम चाहते हैं कि यह पूरी हो जाए. आज 39वें दिन सुप्रीम कोर्ट में हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों के वकीलों को बीच तीखी बहस हुई.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले की सुनवाई आज खत्म हो सकती है. चीफ जस्टिस ने मंगलवार को सभी पक्षों से कहा कि कल यानी बुधवार तक वे अपनी जिरह पूरी कर लें. इसे एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि आज का दिन अयोध्या मामले की सुनवाई का आखिरी दिन हो सकता है. अब सवाल ये है कि आज की सुनवाई में क्या-क्या हो सकता है. बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई का 39वां दिन था.

आज की सुनवाई में क्या-क्या हो सकता है? 

* सभी मुख्य पक्षों को जिरह पूरी करने के लिए जो समय दिया गया है उसमें साढ़े तीन से चार घंटे का वक्त लग सकता है. * ऐसे में मोल्डिंग ऑफ रिलीफ यानी राहत के बारे में चर्चा के लिए डेढ़ से दो घंटे होंगे. * अगर यह भी इतने समय में पूरा हो गया और लंबे समय से अपनी बात रखने की प्रतीक्षा कर रहे छोटे पक्षों को कोर्ट ने मौका दिया और उनकी भी बात आज पूरी हो गई तो सुनवाई आज ही खत्म हो सकती है. * थोड़ी संभावना इस बात की है कि सुनवाई कल यानी गुरुवार को भी कुछ समय चले. हालांकि, इसका पता आज की सुनवाई के बाद ही चलेगा. अभी ज़्यादा गुंजाइश इसी बात की लग रही है कि सुनवाई आज पूरी हो सकती है.

39वें दिन हुई तीखी बहस

सुप्रीम कोर्ट में 39वें दिन की बहस के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ पूर्व महान्यायवादी और वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण की दलीलें सुन रही थी. वह 1961 में सुन्नी वक्फ बोर्ड और अन्य द्वारा दायर मुकदमे का जवाब दे रहे थे, ताकि अयोध्या में विवादित स्थल पर दावा किया जा सके.

राम की जन्मभूमि पर मस्जिद का निर्माण ऐतिहासिक गलती, इसे ठीक करने की जरुरत- परासरण

39वें दिन परासरण ने अपनी दलील में कहा कि मुगल सम्राट बाबर ने 433 साल से अधिक समय पहले भारत पर विजय के बाद भगवान राम की जन्मभूमि पर एक मस्जिद का निर्माण कर एक ऐतिहासिक गलती की थी, जिसे अब ठीक करने की जरूरत है. इस पर मुस्लिम पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन उठे और हस्तक्षेप किया. धवन ने जस्टिस एस ए बोबडे, डी वाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस ए नजीर की पीठ से कहा, ‘‘यह पूरी तरह से एक नई दलील है. उनके द्वारा अन्य मुकदमों में भी यह तर्क दिया जा सकता था. मैं प्रत्युत्तर देने का हकदार हूं.’’

इस पर पारासरण ने एक अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन के साथ आपत्ति जताई कि दूसरे पक्ष की तरफ से बहुत रोकटोक हो रही है और कोर्ट को सही व्यवस्था बनानी चाहिए क्योंकि यह सार्वजनिक अधिकार का मामला है. पीठ ने कहा कि धवन को प्रत्युत्तर देने की अनुमति दी जाएगी.

'...वह कैसे कह सकते हैं कि मैं टीका-टिप्पणी कर रहा हूं'

इससे पहले जब वैद्यनाथन महंत सुरेश दास की तरफ से दलील दे रहे थे, तब दूसरे पक्ष के वकीलों की तरफ से टोकने पर उन्होंने कहा, “इस तरह लगातार टीका-टिप्पणी के बीच बहस नहीं कर सकता हूं.” उनके ऐसा कहने पर धवन ने तेज आवाज में कहा, “ये सब क्या है. वह कैसे कह सकते हैं कि मैं टीका-टिप्पणी कर रहा हूं.”

धवन ने चिल्लाकर कहा, “इसे बंद कीजिए” और इस पर वैद्यनाथन की तरफ से भी तीखी टिप्पणी आई. वैद्यनाथन ने कहा, “ये (धवन) मुझसे ऐसा कैसे कह सकते हैं” और उन्होंने कोर्ट से इस बात को संज्ञान में लेने के लिए कहा. मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शांत करने की कोशिश की और कहा कि “ये व्यवधान हैं ... आप (वैद्यनाथन) देखें, आप कितने उत्तेजित दिख रहे हैं.”

इसके बाद जब धवन ने एक बार फिर वैद्यनाथन की दलील के बीच में टिप्पणी की तो कोर्ट ने उन्हें चुप करा दिया. पीठ 39वें दिन इस मामले की सुनवाई कर रही थी. पीठ ने कहा, “कल 40वां दिन होगा और हम चाहते हैं कि यह (दलील) पूरी हो जाए.”

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget