एक्सप्लोरर

अवीक सरकार बने पीटीआई के नये चेयरमैन, ब्रिटेन से लेकर कोलकाता तक पत्रकारिता का अनुभव

कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह ब्रिटेन गए जहां उन्होंने ‘द संडे टाइम्स’ के दिग्गज संपादक, सर हैरोल्ड ईवान्स के मातहत काम किया. उन्हें पत्रकारिता का प्रशिक्षण डिजाइन में एडविन टेलर से और उप-संपादन में इयान जैक जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों से मिला.

नई दिल्ली: आनंद बाजार प्रकाशन समूह के एडिटर एमेरिटस एवं उपाध्यक्ष अवीक सरकार को देश की प्रमुख समाचार एजेंसी, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) का चेयरमैन चुना गया है. सरकार के चुने जाने की पुष्टि पीटीआई के निदेशक मंडल ने शनिवार को अपनी बैठक में की. वह पंजाब केसरी समाचार-पत्र समूह के प्रधान संपादक, विजय कुमार चोपड़ा की जगह लेंगे.

सरकार (75) ने बतौर पत्रकार अपना प्रशिक्षण विद्यार्थी रहने के दौरान ही शुरू कर दिया था. तब उन्होंने महज स्कूली शिक्षा पूरी की थी. कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह ब्रिटेन गए जहां उन्होंने ‘द संडे टाइम्स’ के दिग्गज संपादक, सर हैरोल्ड ईवान्स के मातहत काम किया. उन्हें पत्रकारिता का प्रशिक्षण डिजाइन में एडविन टेलर से और उप-संपादन में इयान जैक जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों से मिला.

‘आनंद बाजार समूह’ के मुख्य संपादक के तौर पर सरकार समूह के प्रकाशनों में हुए बदलाव के कारण रहे. समूह के प्रकाशनों में बांग्ला दैनिक ‘आनंदबाजार पत्रिका’ और अंग्रैजी दैनिक ‘द टेलीग्राफ’ शामिल हैं जिनका संपादन उन्होंने खुद किया है.

इसके अलावा, कोलकाता स्थित यह समूह विभिन्न भाषाओं में छह टीवी समाचार चैनलों का भी संचालन करता है जिनमें सबसे प्रमुख हिंदी भाषा का एबीपी न्यूज है. यह समूह कई पत्रिकाएं भी प्रकाशित करता है.

सरकार की दिलचस्पी कई विषयों में है. किताबों, भोजन, शराब (वाइन) और कला से उन्हें सबसे ज्यादा लगाव है. फिटनेस को लेकर उन्हें जुनून है और हर दिन वह करीब दो घंटे योग, भारोत्तोलन और रोइंग (नौकायन) को देते हैं. वह 10 साल तक रोयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) के कैप्टन रहे हैं.

वह पेंगुइन इंडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक, बिजनेस स्टैंडर्ड के संस्थापक संपादक रहे हैं और 2003 में एबीपी समूह द्वारा स्टार न्यूज की खरीदारी में उनकी अहम भूमिका रही है.

सरकार और चोपड़ा के अलावा, पीटीआई बोर्ड के सदस्यों में विनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया), एन रवि (द हिंदू), विवेक गोयनका (एक्सप्रेस ग्रुप), महेंद्र मोहन गुप्ता (दैनिक जागरण), के एन शांत कुमार (डेक्कन हेराल्ड), रियाद मैथ्यू (मलयालयम मनोरमा), एम वी श्रेयम्सकुमार (मातृभूमि), आर लक्ष्मीपति (दिनामलार), होरमूसजी एन कामा (बॉम्बे समाचार), प्रवीण सोमेश्वर (हिंदुस्तान टाइम्स), जस्टिस आर सी लाहोती, दीपक नय्यर, श्याम सरन और जे एफ पोचखानवाला शामिल हैं.

यह भी पढ़ें. जापान: कौन होगा शिंजो आबे का उत्तराधिकारी ? रेस में यह तीन नाम सबसे आगे ट्रंप की 2016 में जीत की भविष्यवाणी करने वाले इतिहासकार ने कहा- लेकिन इस बार हार जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget