एक्सप्लोरर

सहारनपुर: मायावती की रैली से लौट रहे दलितों पर हमला, सीएम योगी ने बैठक बुलाई

नई दिल्ली: यूपी के सहारनपुर में मायावती की सभा से लौटते हुए दलितों पर हमला हुआ है. एक गाड़ी में 5-6 दलित सवार होकर वापस जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

एक शख्स को गोली मारी, तलवार से भी हमला एक शख्स को गोली मारी गई है, जबकि बाकी लोगों पर तलवार से हमला हुआ है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिन लोगों ने हमला किया उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था. हमला करने वाले लोग कौन थे यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बैठक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर प्रदेश के बड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई है. जैसे ही आज कैबिनेट की बैठक खत्म हुई योगी आदित्यनाथ को घटना की जानकारी दी गई. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और आईजी एसटीएफ को तलब कर घटना की जानकारी मांगी.

क्या हुआ था सहारनपुर में ? आपको बता दें कि सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में पांच मई को उस वक्त झड़पें शुरू हो गई थीं जब गांव के कुछ दलित निवासियों ने ठाकुरों(अगड़ी जाति के लोगों) की ओर से राजपूत राजा महाराणा प्रताप की जयंती पर एक जुलूस निकालने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद दलित समुदाय के लोगों ने शहर के गांधी उद्यान में नौ मई को एक महापंचायत करने की कोशिश की, ताकि पांच मई की झड़पों में प्रभावित हुए लोगों के लिए मुआवजे और राहत की मांग की जा सके, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें महापंचायत आयोजित करने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण दलित समुदाय सड़कों पर उतर गया. फिर हुई हिंसा में दलित प्रदर्शनकारियों ने शहर में कथित तौर पर एक पुलिस चौकी और एक दर्जन से ज्यादा बाइकों को आग के हवाले कर दिया.

सहारनपुर में दलितों की अगुवाई भीम आर्मी नाम का संगठन कर रहा था. रविवार को हजारों दलित अधिकार कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर भी इस मौके पर मौजूद थे. उन पर सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक वीडियो साझा करने और सहारनपुर में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: हिल्सा के ट्रेड पर ब्रेक, बांग्लादेश ने लगाई रोक, इस बार बंगाल में बिना मछली कैसे मनेगा दुर्गा पूजा?
Explained: हिल्सा के ट्रेड पर ब्रेक, बांग्लादेश ने लगाई रोक, इस बार बंगाल में बिना मछली कैसे मनेगा दुर्गा पूजा?
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
कौन थे BJP नेता चंदन भल्ला? जिसे पश्चिम बंगाल में सिर में मारी गई गोली
कौन थे BJP नेता चंदन भल्ला? जिसे पश्चिम बंगाल में सिर में मारी गई गोली
विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! खरगे अब क्यों गुस्से में आगबबूला
विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! खरगे अब क्यों गुस्से में आगबबूला

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget