एक्सप्लोरर

Assam Elections: कार से EVM बरामद, कांग्रेस बोली- ये है खुली लूट, धांधली पर रोक लगाए EC

कांग्रेस के राज्यसभा सासंद ने कहा- ईवीएम की खुली लूट और धांधली पर तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेगी.AIUDF के अध्यक्ष ने कहा- हार चुकी बीजेपी के पास अब एक ही रास्ता बचा है, ईवीएम की चोरी. यह लोकतंत्र की हत्या है.

Assam Elections 2021: देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. कल असम में दूसरे चरण की 39 सीटों पर वोटिंग हुई. लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है. असम के पथरकंडी विधानसभा क्षेत्र में सफेद रंग की एक बोलेरो कार से ईवीएम बरामद की गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. ईवीएम की बरामदगी के बाद कांग्रेस ने चुनाव आय़ोग से पूरे मामले की जांच करने की अपील की है.

दावा- बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की है कार

जिस कार से ईवीएम बरामद की गई है, उस कार का नंबर AS10 B 0022 है. दावा किया जा रहा है कि यह कार पथरकंडी सीट के वर्तमान विधायक और बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की है. जिसके बाद कांग्रेस और AIUDF ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की है.

कार में ईवीएम मिलने का वीडियो सामने आने के बाद पथरकंडी इलाके में तनाव पैदा हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग इलेक्शन कमीशन के ऊपर सवाल उठा रहे हैं. असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने ईवीएम मिलने की घटना पर चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

कार्रवाई करे EC नहीं तो चुनाव का बहिष्कार करेगी कांग्रेस- रिपुन बोरा

रिपुन बोरा ने ट्वीट करके कहा है, "हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करेगा. बताएगा कि ऐसा कैसे हो सकता है. ईवीएम की खुली लूट और धांधली पर तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेगी."

ईवीएम की चोरी, लोकतंत्र की हत्या- AIUDF

वहीं, AIUDF के अध्यक्ष और सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने ट्वीट में लिखा है, "ध्रुवीकरण फेल, वोटों की खरीद फेल, प्रत्याशियों की खरीद फेल, जुमलेबाजी फेल, दोहरे सीएम फेल, सीएए पर दोहरी बातें फेल. हार चुकी बीजेपी के पास अब एक ही रास्ता बचा है, ईवीएम की चोरी. यह लोकतंत्र की हत्या है."

कार में ईवीएम मिलने का वीडियो आने के बाद असम के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल से जब बात करने के लिए संपर्क किया तो उनका फोन ही बंद मिला. खबर लिखे जाने तक इलेक्शन कमीशन ने भी इस मामले को लेकर कोई बयान नहीं दिया था.

यह भी पढ़ें-

Corona in India: बीते सात दिनों में खतरनाक लेवल पर पहुंचा कोरोना, नए केस और मौत के आंकड़े डराने वाले हैं

नोएडा से अक्षरधाम का सफर होगा आसान, नए फ्लाईओवर के शुरू होने से घटेगी दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे',
रिजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे',
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget