एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge Remarks: मल्लिकार्जुन खरगे पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा बोले, '...भगवान शंकर के नागराज से भय होना ही चाहिए'

Mallikarjun Kharge's Snake Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं.

Himanata Biswa Sarma On Kharge Remarks: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जहरीले सांप वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया जिसमें कहा कि पीएम मोदी एक जहर की तरह हैं. इस टिप्पणी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भी प्रतिक्रिया आई है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कहा, “कांग्रेस के काले कारनामों में लिप्त रहे लोगों को भगवान शंकर के नागराज से भय होना ही चाहिए. ऐसे लोग मोदी जी को जितना गाली देंगे, जनता-जनार्दन का उन्हें उतना ही ज्यादा आशीर्वाद मिलेगा.” इससे पहले बीजेपी के दूसरे नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई. गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी खरगे की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि जहर तो कांग्रेस ने बोया है.

क्या बोले अन्य बीजेपी नेता?

नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे जी ने प्रधानमंत्री जी के लिए ‘जहरीला सांप’ जैसे आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. खड़गे जी, जहर तो कांग्रेस ने बोया. समाज में विभाजन का जहर, देश के बंटवारे का जहर, भ्रष्टाचार का जहर, राजनीति में वंशवाद का जहर- सब कांग्रेस के बोए जहर हैं.”

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की हताशा दिख रही है. उन्होंने खरगे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “अब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'जहरीला सांप'... सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से यह शुरू हुआ... और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं. कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है. इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और वह इस बात को जानती है.”

बयान पर खरगे ने दी सफाई

हालांकि, अपनी टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने सफाई भी दी और कहा, “ये बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा 'सांप की तरह' है. मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से ये कभी नहीं कहा, मैंने कहा कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है.”

ये भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge Remarks: 'पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह, अगर आप...', कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, BJP भड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget