एक्सप्लोरर

Assam: 'PFI से हजार गुना ज्यादा खतरनाक है RSS, मॉब लिंचिंग में शामिल', AIUDF विधायक ने की बैन की मांग

Assam News: AIUDF विधायक ने आरएसएस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया है.

AIUDF MLA Aminul Islam on RSS: असम में AIUDF पार्टी के एक विधायक ने RSS पर बैन लगाने की मांग की है. बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम ने RSS को प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन PFI से भी ज्यादा खतरनाक बताया. इतना ही नहीं अमीनुल इस्लाम ने वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो आरएसएस को बैन किया जाएगा. 

अमीनुल इस्लाम ने कहा, "ये संगठन पीएफआई से भी हजार गुना ज्यादा खतरनाक हैं." इतना ही नहीं उन्होंने कहा, "आरएसएस और बजरंग दल के लोग 'जय श्री राम' बोलकर लोगों की मॉब लिंचिंग कर डालते हैं." उन्होंने यह बयान तब दिया, जब उनसे पीएफआई के आतंकवादी संगठन से संबंध को लेकर एक सवाल किया गया था. 

RSS-बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग

अमीनुल इस्लाम ने कहा, "PFI के किससे संबंध हैं, इसके बारे में तो मुझे ज्यादा नहीं पता लेकिन PFI से हजार गुना ज्यादा खतरनाक RSS और बजरंग दल हैं. ये अतिवादी संगठन हैं जो पिटाई करते हैं, मॉब लिचिंग करते हैं, धर्म के नाम पर लोगों को मार देते हैं. ये लोग दूसरे मजहब की इमारतों को तोड़ते-फोड़ते हैं और आपसी भाईचारे में तनाव पैदा करते हैं. अगर सरकार के पास PFI के खिलाफ सबूत है तो बैन करके ठीक किया लेकिन उससे ज्यादा खतरनाक संगठनों को भी बैन करना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा बना रहे."

अमीनुल ने RSS पर लगाए गंभीर आरोप

आरएसएस पर हमला करते हुए अमीनुल इस्लाम ने बड़े गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की तरह के जो संगठन हैं, उनके पाकिस्तान से भी संबंध निकले हैं. बहुत सारे कैडर (कार्यकर्ता) तो पाकिस्तान की आईएसआई का एजेंट भी निकला है. यूपी, बिहार, राजस्थान में जितनी भी मॉब लिंचिंग हुई हैं, सभी में इनके लोग पाए जाते हैं. दूसरे मजहब के लोगों पर अटैक करते हैं और छेड़ते हैं.''

बीजेपी सरकार पर भी बोला हमला

बीजेपी पर हमला करते हुए AIUDF पार्टी के विधायक ने कहा, "बजरंग दल और आरएसएस के लोग 'जय श्री राम' कहकर मुसलमान को मार गिराते हैं. ऐसी सैकड़ों घटनाएं हुई हैं. बीजेपी सरकार उनकी हिमायत करती है. उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती. बीजेपी सरकार के कारण ही वे लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं."

गिरफ्तार किए लोगों का बचाव किया

AIUDF विधायक ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए. अमीनुल इस्लाम ने कहा, "यह अदालत तय करेगी कि गिरफ्तार किए गए 53 लोग जिहादी गतिविधियों में शामिल थे या नहीं." बता दें कि असम सरकार ने शनिवार (24 दिसंबर) को कहा कि 2022 में अब तक एक बांग्लादेशी नागरिक सहित 53 जिहादियों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- हिंदी के बाद अब तमिल में मेडिकल की पढ़ाई कराने की मांग, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget