एक्सप्लोरर

Exclusive: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे अशोक गहलोत, सीएम पद छोड़ने को लेकर कही ये बड़ी बात

Ashok Gehlot News: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गांधी परिवार ने वंशवाद के आरोपों के जवाब में तय कर दिया है इस बार गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं होगा.

Congress President Election: कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनने की रेस में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी शामिल हो गए हैं. अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि, "इस बात की पूरी गुंजाइश है कि मैं अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन करूं. कल आखिरी बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मनाने के लिए जा रहा हूं. गांधी परिवार ने वंशवाद के आरोपों के जवाब में तय कर दिया है इस बार गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं होगा." शशि थरूर (Shashi Tharoor) के चुनाव लड़ने पर राजस्थान के सीएम ने कहा कि जो भी चुनाव लड़ना चाहे वह लड़ सकता है.

क्या आप सीएम पद छोड़कर दिल्ली आने के लिए तैयार हैं, इस पर अशोक गहलोत ने कहा कि, "ये जो कहा जाता है कि गहलोत मुख्यमंत्री पद छोड़ना नहीं चाहते ये बिल्कुल गलत है. जो सोनिया गांधी कहेंगी वो करूंगा, लेकिन ये एक चुनाव है, इसमें कोई जरूरी नहीं कि एक व्यक्ति-एक पद हो. फिर भी अगर नेतृत्व कहेगा कि मुख्यमंत्री पद किसी और को देना है तो जैसा वो तय करेंगे वो मान्य होगा." 

सचिन पायलट पर क्या बोले अशोक गहलोत?

सचिन पायलट को छोड़कर किसी और को बनाने के सवाल पर राजस्थान के सीएम ने कहा कि, "इसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. ये नेतृत्व तय करेगा और ये भी देखा जाएगा कि विधायक किसको चाहते हैं." बता दें कि, अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी. इससे पहले उन्होंने बीते दिन विधायक दल के साथ बैठक की थी. सीएम ने विधायकों से कहा था कि वह एक आखिरी बार राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे. अगर वो नहीं माने तो फिर मैं नामांकन दाखिल करूंगा. 

चुनाव को लेकर हलचल हुई तेज

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर हलचल तेज होती जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी चुनाव लड़ने के सवाल पर न इनकार किया न हामी भरी है. ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कई और नाम भी सामने आ सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) के लिए अधिसूचना कल यानी 22 सितंबर को जारी की जाएगी. एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें- 

Congress President Election: सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत, लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति और सौर पीवी मॉड्यूल के लिए PLI योजना को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget