एक्सप्लोरर

आसाराम रेप केस: जोधपुर कोर्ट ने ठहराया दोषी, 7 साल से उम्र कैद तक हो सकती है सजा

Asaram rape case verdict updates: नाबालिग से रेप के मामले में जोधपुर कोर्ट ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को दोषी करार दिया है. आसाराम पर फैसले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं.

जोधपुर: नाबालिग से रेप के मामले में जोधपुर कोर्ट ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को दोषी करार दिया है. आसाराम के साथ दो अन्य सहयोगी शिल्पा और शरद को भी आज कोर्ट ने दोषी ठहराया. वहीं शिवा और प्रकाश को कोर्ट ने बरी कर दिया. शिवा और प्रकाश जमानत पर थे लेकिन जमानती ना मिलने के कारण प्रकाश आसाराम की सेवा के लिए जेल में ही रुका था. आज सुबह ही सुनवाई के लिए शिवा जेल के अंदर पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त जज ने फैसला सुनाया उस वक्त आसाराम हरिओम-हरिओम का जाप कर रहा था.

अब आगे क्या होगा? दोषी करार दिए जाने के बाद अब जेल में लगी कोर्ट में ही आसाराम की सजा पर बहस हुई. अब कभी भी फैसला आ सकता है. अगर उन्हें पॉक्सो एक्ट में भी दोषी करार दिया जाता है तो कम से कम 10 साल की सजा तो तय है. सजा पर बहस के दौरान आसाराम के वकील ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए कम सजा की गुहार लगाई. फैसले के बाद पीड़िता के पिता ने क्या कहा? कोर्ट के फैसले के बाद पीड़िता के पिता ने कहा, ''आसाराम दोषी करार दिया गया है, हमें न्याय मिला है. जिन्होंने हमारा साथ दिया उनका धन्यवाद. अब उम्मीद है उसे कड़ी सजा मिलेगी. मुझे उम्मीद है कि जिन गवाहों को अलवा करके मार दिया गया उन्हें भी न्याय मिलेगा.'' फैसले को पढ़कर प्रतिक्रिया देंगे- आसाराम के वकील कोर्ट के फैसले के बाद आसारम के वकील विकास पाहवा ने कहा, ''हमने अभी फैसले की कॉपी नहीं देखी है, क़ॉपी देखने के बाद ही कोई कमेंट करेंगे. अभी इसमें सभी मामलों को जज ने कैसे डील किया है हमें ये देखना होगा.''

आसाराम केस से जुड़ी अहम जानकारी नाबालिग के मुताबिक, वह आसाराम के छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) स्थित आश्रम में पढ़ती थी. जहां से आसाराम ने उन्हें जोधपुर बुलाया और उनके साथ 15 अगस्त 2013 को रेप किया. 6 नवंबर 2013 को पुलिस ने आसाराम और उनके चार सहयोगियों शिवा, शिल्पा, शरद और प्रकाश के खिलाफ चार्जशीट (आरोपपत्र) दाखिल किया था. आसाराम के खिलाफ पॉस्को एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और आईपीसी की कई अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गये थे.

आसाराम का क्या होगा अगला कदम आसाराम की प्रवक्ता नीलम दुबे कोर्ट के फैसले पर कहा कि हम अपनी लीगल टीम से मिलेंगे और आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त आसाराम पर फैसले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. केंद्र ने भी कहा है कि अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात करें. जोधपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है. शाहजहांपुर में पीड़िता के घर के आस पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget