एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi: 'बुलाओ कुवैत के शेखों को', संभल जामा मस्जिद पर असदुद्दीन ओवैसी ने ये क्या बोल दिया?

Sambhal Jama Masjid: हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि संभल जामा मस्जिद के पास जो पुलिस चौकी बन रही है, वह जमीन वक्फ की है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के कुवैत दौरे का भी जिक्र किया.

Owaisi On Sambhal Masjid: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसके निर्माण और देश के बाकी मस्जिदों की स्थिति को लेकर केंद्र और योगी सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत दौरे का भी जिक्र किया. सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि काशी में वजूखाना बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा, "मस्जिद में नमाज के बदले कुछ और हो रहा है. मथुरा ईदगाह मस्जिद पर नजरें लगाए बैठे हैं."

'कुवैत में शेखों से लिपट-लिपट कर मिले मोदी'

संभल मस्जिद का जिक्र करे ओवैसी ने कहा, "कलेक्टर साहब आपको वही दिख रहा है, जो योगी-मोदी आपको दिखा रहे हैं. नरेंद्र मोदी कुवैत गए थे. वहां के शेखों से लिपट-लिपट कर गले मिले. बुला के लाओ शेखों को और दिखाओ कि तुम्हारी हुकुमत यहां पर क्या कर रही है. वक्फ बिल लाकर ये मुसलमानों की जमीन हड़पना चाहते हैं. ताकि मुस्लमानों ने उसकी दरगाहों को छीन लिया जाए. संभल के सामने जो जमीन है, वह वक्फ की है."

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार (31 दिसंबर 2024) को कहा कि पुलिस चौकी के निर्माण के सिलसिले में अब तक जो दस्तावेज सामने आए हैं उनके संबंध में कोई भी प्रमाणित और कानूनी पक्ष हमारे पास नहीं आया है. उन्होंने कहा, ‘‘जो दस्तावेज आए थे उनकी जांच की गई और वे अपंजीकृत दस्तावेज हैं. जांच अभी जारी है. अगर कोई व्यक्ति पुख्ता दस्तावेज लेकर आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि यह नगर पालिका की संपत्ति के रूप में पंजीकृत है, जिसे पुलिस चौकी बनवाने के लिए दिया गया है.

वक्फ की जमीन पर बन रहा पुलिक चौक

सांसद ओवैसी ने संभल की जमीन का जिक्र कर कहा, ‘‘यह वक्फ नंबर 39-ए, मुरादाबाद है. यह उस जमीन का वक्फनामा है, जिस पर पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार को कानून का कोई एहतराम नहीं है." ओवैसी ने अपने भाषण में फिलिस्तीन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "उन मासूम फिलिस्तीनियों के लिए भी दुआ करें, जो पिछले एक साल से इजरायल हुकुमत के जुल्म का शिकार हुए हैं. उत्तरी गाजा को खाली कर दिया गया. 45 हजार से ज्यादा लोग शहीद हो चुके हैं. 13 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं."

ये भी पढ़ें : अमेरिकी अखबार ने मुइज्जू को लेकर भारत पर लगाया था गंभीर आरोप, अब पूर्व राष्ट्रपति ने कहा- सब बकवास इंडिया ऐसा कभी नहीं करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget