एक्सप्लोरर

'अगर सीमा पार करोगे तो...', पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई अभद्र टिप्पणी पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप पीएम मोदी की जितनी चाहे निंदा करें, लेकिन अगर शालीनता की सीमा पार करते हैं तो यह गलत है. उन्होंने ट्रंप के टैरिफ पर भी बयान दिया.

प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध करें, लेकिन शालीनता न खोएं. दरभंगा में इंडिया गठबंधन के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी और उनकी मां पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद देश में राजनीति गरमा गई है.

शालीनता की सीमा पार करना गलत- ओवैसी

ओवैसी ने कहा, "आप बोलें, विरोध करें और जितना चाहें निंदा करें, लेकिन अगर शालीनता की सीमा पार करते हैं तो यह गलत है. चाहे वह किसी के बारे में भी हो. प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन सीमा पार करना सही नहीं है. तब हमारी बहस का विषय गलत और अश्लील होगा. अगर कोई और ऐसा कर रहा है तो हमें उनकी नकल करने की जरूरत नहीं है."

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

वोट अधिकारी यात्रा के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसे लेकर बीजेपी विपक्ष पर हमलावर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी की मां ने एक गरीब घर में जीवन जिया, अपने बच्चों को मूल्यों के साथ पाला और अपने बेटे को एक भरोसेमंद नेता बनाया. मैं राहुल गांधी से आग्रह करना चाहता हूं कि अगर उनमें जरा भी शर्म बची है तो उन्हें पीएम मोदी, दिवंगत मां और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए."

ट्रंप के टैरिफ पर क्या बोले ओवैसी?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, "इससे हमारे 50 फीसदी निर्यात पर असर पड़ेगा. मोटर पार्ट्स, ज्वैलरी, रेडिमेड कपड़ों के हमारे 60,000 करोड़ रुपये के निर्यात पर बुरा असर पड़ेगा. फरवरी में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी, उनके बीच बातचीत हुई थी और उसके बाद टैरिफ की यह स्थिति शुरू हुई. वे यूक्रेन पर हमले के लिए हमें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. 50 फीसदी टैरिफ से भारत के निर्यातकों को बड़ा नुकसान होगा."

ये भी पढ़ें : 'अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए...', महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget