एक्सप्लोरर

गुजरात Vs दिल्ली मॉडल के बीच ओवैसी के हैदराबाद मॉडल की हुई एंट्री, जानें क्या है पूरा मामला

गुजरात का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. केजरीवाल के बाद अब गुजरात में असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो गई है. वे हैदराबाद मॉडल पर गुजरात में चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं.

Gujarat Assembly Election: आने वाले दिनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं और अभी तक गुजरात मॉडल (Gujarat Model) और दिल्ली मॉडल (Delhi Model) के बीच टक्कर देखने को मिल रही थी. वहीं अब गुजरात की सियासी जंग में हैदराबाद मॉडल (Hyderabad Model) की भी एंट्री हो गई है. ये हैदराबाद मॉडल असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का है. ओवैसी के निशाने पर गुजरात के मुस्लिम वोटर हैं, जिनको रिझाने के लिए वो एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.

ओवैसी का फोकस कहां पर है?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का सियासी कारवां बिहार और उत्तर प्रदेश होते हुए इस बार गुजरात पहुंच गया है. ओवैसी खासतौर से उन इलाकों में फोकस कर रहे हैं, जहां उनकी पार्टी ने 7 कॉरपोरेटर जीते थे. एबीपी न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट से पता चला कि उन बस्तियों में ओवैसी की सियासत का अच्छा खासा बोलबाला है.

आखिर क्या है ओवैसी का हैदराबाद मॉडल?

  • सबसे पहले मुस्लिम पैरोकारी
  • उसके बाद दलित-पिछड़ा गठबंधन, जिसके तहत बिहार में मायावती और उपेंद्र कुशवाहा से गठबंधन किया था तो महाराष्ट्र में प्रकाश अंबेडकर से
  • हैदराबाद में बनाए उनके स्कूल-अस्पताल जो रियायती दरों पर शिक्षा और इलाज करते हैं

ओवैसी का असर ऐसा है कि कांग्रेस के परंपरागत वोटर भी अब मजलिस का झंडा उठाने लगे हैं. वहीं एक तरफ ओवैसी हैं तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल हैं, जो अपने दिल्ली मॉडल के साथ गुजरात जीतने का मनसूबा रखते हैं. आप के दिल्ली मॉडल में स्कूल-अस्पताल और फ्री बिजली का दावा है. इसके साथ सॉफ्ट हिंदुत्व भी आप के एजेंडे में है.

केजरीवाल ने राजेंद्रपाल गौतम को हटाया

जिस तरह हिंदू देवताओं के कथित अपमान पर अनुसूचित जाति से आने वाले अपने मंत्री राजेंद्रपाल गौतम को केजरीवाल ने हटा दिया, उससे साफ है कि केजरीवाल हिंदू वोटरों को टारगेट कर रहे हैं. बीते दिनों अरविंद केजरीवाला ने बयान भी दिया था कि वे कृष्ण के वंशज हैं और उनका जन्म जन्माष्टमी के दिन हुआ था.

बीजेपी का गुजरात मॉडल

हालांकि, गुजरात की सियासी जंग में केजरीवाल और ओवैसी के मॉडल के अलावा बीजेपी का गुजरात मॉडल भी है, जो पिछले 21 सालों से चला आ रहा है. गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने वो गुजरात मॉडल बनाया जिसकी प्राथमिकता विकास और गुजरात का औद्योगीकरण है. राष्ट्रवाद और हिंदुत्व भी उसका एक हिस्सा है. इसी मॉडल के सहारे उन्होंने देश की राजनीति में कदम रखा था. 

ये भी पढ़ें- RSS Meeting: आरएसएस की 4 दिवसीय बैठक आज से, मुसलमानों को करीब लाकर BJP के लिए मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में संघ

ये भी पढ़ें- चीन में तीसरी बार होगी शी जिनपिंग की ताजपोशी! आज से CPC का 20वां अधिवेशन, जानें क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: कॉकरोच पार्टी के अनशन पर ‘संग्राम’, प्रदर्शनकारियों पर चले आंसू गैस के गोले, घायल हुए कई पुलिसवाले
LIVE: कॉकरोच पार्टी के अनशन पर ‘संग्राम’, प्रदर्शनकारियों पर चले आंसू गैस के गोले, घायल हुए कई पुलिसवाले
CJP Protest: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget