एक्सप्लोरर

आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में रैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल

केजरीवाल राजमाता जीजाबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे के बीच केजरीवाल सिंधखेड़ राजा में महाराष्ट्र संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.

मुंबई: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की मां जिजाबाई के जन्मस्थल पर आज एक रैली को संबोधित करेंगे. केजरीवाल महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सिंदखेड राजा में रैली को संबोधित करेंगे और जिजाबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. वह सुबह 10 बजे सिंधखेड़ राजा पैलेस पहुंचेंगे, जहां वह राजमाता जीजाबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे के बीच केजरीवाल सिंधखेड़ राजा में महाराष्ट्र संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. हर साल लाखों लोग राजमाता जिजाबाई को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंदखेड राजा में उमड़ते हैं. यहां आने वाले ज्यादातर लोग मराठा समुदाय से होते हैं. कानून एवं व्यवस्था के मुद्दों का हवाला देते हुए पुलिस ने पहले रैली के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन आप नेताओं ने इस मामले को सीएम देवेंद्र फडनवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने उठाया था. जिसके बाद रैली को अनुमति मिली. राज्य की आबादी में करीब 32 फीसदी मराठा लोग हैं. पिछले साल वे शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे. रैली के आयोजन स्थल का चुनाव पार्टी के एजेंडे को दिखाता है खासतौर से महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में. राज्य में भीमा-कोरेगांव हिंसा के बाद मराठा लोग दलितों के खिलाफ हो गए हैं. आप की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा है कि केजरीवाल कल होने वाली रैली में कोंकण क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सुधीर सावंत को आप में शामिल करा सकते हैं. सावंत मराठा समुदाय से आते हैं. बहरहाल, आप प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी मराठा या किसी अन्य समुदाय को लुभाने में विश्वास नहीं करती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
Sanjay Gupta Death Live Updates: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget