एक्सप्लोरर

CBI Summons Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का नाम आबकारी नीति मामले में कैसे आया? CBI रविवार को करेगी CM से पूछताछ

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी आ रहा है.

CBI Summons Arvind Kejriwal: दिल्ली की शराब नीति मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. उन्हें रविवार (16 अप्रैल) को पेश होना है. सीबीआई का समन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है. 

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने बीजेपी वालों की नींद उड़ा रखी है. दिन रात उनके सपनों में बस केजरीवाल आते हैं और उन्हें नींद में डराते हैं. CBI का ये समन बीजेपी का ‘केजरीवाल फोबिया‘ दर्शाता है. नहीं डरते हम तुम्हारी CBI-ED से…''

इसी बीच सूत्रों ने बताया कि इसमें केजरीवाल का नाम कैसे आया है? सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के एक ब्यूरोक्रेट ने मामले में पूछताछ के दौरान सीबीआई को बयान दिया कि सिसोदिया ने उन्हें केजरीवाल के घर बुलवाया था. इस दौरान यहां सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे. सिसोदिया ने उन्हें मौखिक रूप से शराब कारोबारियों के लिए कमीशन बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट तैयार करने को कहा था. ये सामने आने पर ही सीबीआई ने केजरीवाल को रविवार (16 अप्रैल) को बुलाया. 

क्या दावा हो रहा है?

दावा किया जा रहा है कि समीर महेंद्रू ने जांच एजेंसी को बताया था कि विजय नायर के फोन से केजरीवाल ने फेस टाइम पर वीडियो कॉल कर उन्हें कहा था कि नायर उनका बच्चा है. उन पर वो भरोसा करें. महेंद्रू का दावा है कि इस मामले में करोड़ों रुपये केजरीवाल के आदेश पर दिए गए थे, जिसे गोवा चुनाव में खर्च किया गया था. आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर ईडी ने भी आरोप लगाया था कि नीति से मिले पैसे का इस्तेमाल केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान किया था. 

पीएम मोदी का किया जिक्र

आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई अरविंद केजरीवाल को समन भेज रही है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहता हूं कि आप और आपकी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और केजरीवाल की लड़ाई ये सीबीआई का समन भेजने से नहीं रुकेगी. इन्होंने 16 अप्रैल को केजरीवाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की आपने जो साजिश रची है, उससे उनकी आवाज नहीं दबेगी. 

मामला क्या है? 

सीबीआई शराब नीति में हुई कथित अनियमितता को लेकर जांच कर रही है, इसको लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 26 फरवरी को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. ईडी भी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सिसोदिया से पूछताछ करते हुए दावा कर रही है कि वो आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार में सिसोदिया ही मुख्य साजिशकर्ता है. 

आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. हालांकि, आप ने इस आरोप को खारिज किया था. 

ये भी पढ़ें- CBI Summons Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI का समन, आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget