एक्सप्लोरर

लगातार चौथे दिन भी जारी है केजरीवाल का धरना, कहा- LG की मंशा ठीक नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज चौथे दिन उपराज्यपाल के दफ्तर में धरना जारी है. उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि आख़िर दिल्ली वाले क्या माँग रहे हैं- 1. IAS अफ़सरों की हड़ताल ख़त्म करो. 2. राशन की डोरस्टेप डिलिवरी लागू करो. दुनिया में कोई कह सकता है कि ये नहीं होना चाहिए? फिर ये लोग क्यों नहीं कर रहे?

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथे दिन उपराज्यपाल के दफ्तर में धरना पर बैठे हैं. उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भूख हड़ताल कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि आईएएस अपना हड़ताल खत्म करें. साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''मेरा भाई पुणे से मुझसे मिलने आया. उसको मुझसे मिलने नहीं दिया गया. ये तो ग़लत है.''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आख़िर दिल्ली वाले क्या माँग रहे हैं- 1. IAS अफ़सरों की हड़ताल ख़त्म करो. 2. राशन की डोरस्टेप डिलिवरी लागू करो. नहीं होना चाहिए ये? दुनिया में कोई कह सकता है कि ये नहीं होना चाहिए? फिर ये लोग क्यों नहीं कर रहे? आज चौथा दिन है. इनकी मंशा ठीक नहीं लग रही.''

दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने उपराज्यपाल के दफ्तर में धरना दिया हो. दरअसल दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मांग है कि आईएएस अधिकारियों को ‘हड़ताल’ खत्म करने के निर्देश दिए जाएं. ध्यान रहे की दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश से 19-20 फरवरी की दरमियानी रात कथित तौर पर हुई मारपीट के बाद आईएएस अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे. मुख्यमंत्री गरीबों को उनके घरों तक राशन पहुंचाने के लिए सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने की भी मांग कर रहे हैं. एलजी ने इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया है.

लगातार चौथे दिन भी जारी है केजरीवाल का धरना, कहा- LG की मंशा ठीक नहीं

धरना का जवाब धरना से बुधवार को केजरीवाल के धरने के विरोध में बीजेपी के नेता अरविंद केजरीवाल के दफ्तर में धरने पर बैठ गए. इनमें सांसद प्रवेश वर्मा, विधायक विजेंदर गुप्ता, विधायक मनजिंदर सिरसा और आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा शामिल थे. मनजिंदर सिरसा ने आज ट्वीट कर कहा, ''उनकी नौटंकी vs हमारा धरना. केजरीवाल दिल्ली में अपनी वोटे बचाने के लिये, हम दिल्ली के लोगों को बचाने के लिये. केजरीवाल अपनी ज़िम्मेदारी छोड़ के भागा है, हम अपनी ज़िम्मेदारी निभाने आये हैं! केजरीवाल मोदी जी को गाली देने के लिये, हम दिल्ली को पानी देने के लिये लड़ाई लड़ रहें हैं!'' बीजेपी केजरीवाल के धरने के खिलाफ कई जगहों पर प्रदर्शन भी कर रही है.

लगातार चौथे दिन भी जारी है केजरीवाल का धरना, कहा- LG की मंशा ठीक नहीं

...तो पीएम आवास पर धरना देंगे केजरीवाल केजरीवाल के धरने के बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कल केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गाबा से मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि बैजल आज दूसरे दिन अपने कार्यालय नहीं पहुंचे. वहीं केजरीवाल अपनी मांगों पर अड़े हैं. केजरीवाल ने रविवार से पहले इस समस्या का हल नहीं निकलने पर उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय के बाहर धरना देने की धमकी दी है.

राहुल गांधी ने दी इफ्तार पार्टी, कार्यकर्ता की पहनाई टोपी दो सेकेंड में ही उतारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने कहा- माफी तक नहीं मांगी
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने कहा- माफी तक नहीं मांगी
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget