एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: 'लोकतंत्र को खत्म करने की हो रही कोशिश', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले शशि थरूर

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने कहा कि आईटी और ईडी चुनाव खत्म होने तक इंतजार क्यों नहीं कर सकते थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार (21 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान सामने आया है. 

शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबर से स्तब्ध हैं. कांग्रेस नेता ने इस पोस्ट में कांग्रेस के खातों को सीज करने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि हमारे आम चुनावों के दौरान भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने का एक व्यवस्थित प्रयास चल रहा है.

आईटी और ईडी पर निशाना साधा

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "यदि सरकार को सत्तारूढ़ दल के पक्ष में निर्णय लेने से रोकने के लिए एक आदर्श आचार संहिता मौजूद है, तो एक समान संहिता आईटी (IT) और ईडी (ED) जैसे सरकारी विभागों पर क्यों लागू नहीं होगी, जिनके कार्य सीधे लोकतंत्र के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं? यह स्पष्ट है कि प्रमुख स्थानों पर विपक्ष अपने हाथ-पैर बांधकर चुनाव में उतरेगा.

सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करूंगा कि वह लोकतंत्र को खत्म करने के इस मामले में खुद संज्ञान लें. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अगर कोई गलत काम हुआ है तो उसकी जांच नहीं की जानी चाहिए, लेकिन अभी यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक लगता है. अगर आईटी और ईडी को इन दोनों मुद्दों की जांच में इतना समय लग सकता है, तो वे चुनाव खत्म होने के लिए दो महीने और इंतजार क्यों नहीं कर सकते?"

ये भी पढ़ें: डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget