एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: 20 जुलाई को यात्रियों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होंगे केजरीवाल और सिसोदिया

बता दें कि मुख्यमं6 तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब कॉरिडोर के लिए यात्रियों के पहले जत्थे को सीएम केजरीवाल 12 जुलाई को सफदरगंज स्टेशन से रवाना करेंगे. दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मी की यात्रा 20 से 24 जुलाई तक होगी. केजरीवाल ने एलान किया कि यात्रियों के साथ वे और मनीष सिसोदिया भी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होंगे.

 

नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रियों का पहला जत्था 12 जुलाई को रवाना होगा. इससे पहले गुरुवार 4 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यात्रियों से मुलाकात की. सभी यात्रियों को दिल्ली सचिवालय में बुलाया गया था, जहां अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने बुज़ुर्ग यात्रियों से बात की. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब कॉरिडोर की यात्रा के लिए पहले जत्थे को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 12 जुलाई को सफदरजंग स्टेशन से रवाना करेंगे. दिल्ली -वैष्णो देवी-जम्मू की यात्रा 20 से 24 जुलाई तक होगी. खास बात ये रही कि अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि 20 जुलाई हो होने वाली वैष्णो देवी यात्रा में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी यात्रियों के साथ रवाना होंगे.

मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने का सपना मुख्यमंत्री ने देखा था, आज वो साकार हो रहा है. बेटा जब किसी लायक बनता है तो बड़े बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाता है. जिस सोच को लेकर मुख्यमंत्री ने ये पार्टी बनाई थी कि नेता आम आदमी की तरह रहेगा और आम आदमी खास आदमी की रहेगा. नेताजी ने अपनी कुर्सी छोड़कर अपने बुजुर्गों को कुर्सी पर बिठाया. अब तक हज के लिए बात करते रहे थे लेकिन पहली बार आनंदपुर साहिब, वैष्णो देवी और राम मंदिर जाने की बात कर रहे हैं."

इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने बताया कि देरी होने के चलते कई बार मुख्यमंत्री की डांट भी खानी पड़ी. पहले जो ट्रेन थी वो AC नहीं थी फिर मुख्यमंत्री के निर्देश पर AC ट्रेन की गईं. लोगों से सवाल जवाब के बीच एक बुजुर्ग ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि महिलाओं की तर्ज पर बुज़ुर्गों के लिए भी मेट्रो में फ्री यात्रा का प्रावधान होना चाहिए. इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मेट्रो में शुरुआत महिलाओं से कर रहे हैं. फर्स्ट स्टेज में महिलाओं का हो जाये इसके बाद बुज़ुर्गों और स्टूडेंट्स का भी करेंगे."

तीर्थ यात्रा योजना को पुण्य का काम बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले 5 साल में हमने बहुत काम किये. बिजली सस्ती की, पानी मुफ्त किया, स्कूल दुरुस्त किये और दवा फ्री की. लेकिन ये काम हमारी सरकार ने सबसे पुण्य का काम किया है. विपक्षी पार्टी ने हमारा मज़ाक उड़ाया कि केजरीवाल पैसे लुटा रहा है. मैंने कहा कि अपने बुजुर्गों पर लुटा रहा हूं. इस तीर्थ यात्रा का सारा पुण्य दिल्ली के लोगों को लगेगा क्योंकि उनके टैक्स के पैसे आप जा रहे हैं थोड़ा सा पुण्य हमे भी मिलेगा क्योंकि हम निमित्त बने हैं."

कार्यक्रम में सम्मिलित हुए बुज़ुर्गों ने दिल्ली सरकार के इस कदम की सराहना की. मनीष सिसोदिया ने ये भी घोषणा की कि तिरुअनंतपुरम, रामेश्वरम, शिरडी और पुरी को भी यात्राओं में जोड़ा जाएगा. एक बार में एक यात्रा में 1000 यात्री शामिल होंगे. यात्री चाहें तो अपने साथ एक अटेंडेंट भी ले जा सकते हैं जिसकी उम्र 21 साल से ऊपर होनी चाहिए. साथ ही 20 लोगों पर एक अटेंडेंट सरकार की ओर से रहेगा. यात्रा का खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget