एक्सप्लोरर

India China Tension : 'कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए बधाई', चीन से तकरार के बीच अरुणाचल में LAC पर तैनात जवानों से बोले आर्मी चीफ

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने रविवार को अपनी यात्रा के दौरान अरुणाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों में चीन के साथ वास्तविक सीमा के साथ-साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कुछ अन्य चौकियों का दौरा किया.

India China Tension : तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सेना के बीच पिछले महीने झड़प के बाद अरुणाचल प्रदेश के पहले दौरे में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की सैन्य तैयारियों की व्यापक समीक्षा की. अधिकारियों ने कहा कि जनरल पांडे ने रविवार को अपनी यात्रा के दौरान शेष अरुणाचल प्रदेश (आरएएलपी) में चीन के साथ वास्तविक सीमा के साथ-साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कुछ अन्य चौकियों का दौरा किया. 

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में वरिष्ठ कमांडरों ने सेना प्रमुख को सीमावर्ती क्षेत्रों में समग्र सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी. सेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर तैनात सैन्य व्यूह रचना, टुकड़ियों का जायजा लिया और उन्हें परिचालन तैयारियों और सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. सेना प्रमुख ने सैनिकों को कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए बधाई दी और सभी से समान उत्साह तथा समर्पण के साथ काम करना जारी रखने का आह्वान किया.’’

जनरल मनोज पांडे ने दौरे किए

शनिवार को जनरल मनोज पांडे ने कोलकाता में पूर्वी सेना कमान के मुख्यालय के दौरे के दौरान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एलएसी पर सैन्य तैयारियों की समीक्षा की. अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी से लगे एक क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के छह सप्ताह बाद जनरल पांडे ने महत्वपूर्ण कमान का दौरा किया. पूर्वी कमान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम सेक्टर में एलएसी की देखभाल करती है.

झड़प के बाद तनाव पैदा हुआ

नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर के यांग्त्से में एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और तनाव पैदा हुआ है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 दिसंबर को संसद में कहा था कि चीनी सैनिकों ने यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति को ‘‘एकतरफा’’ बदलने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने अपनी दृढ़ और मजबूत प्रतिक्रिया से उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया.

पर्याप्त रूप से सैनिकों को तैनात किया गया है

जनरल पांडे ने 12 जनवरी को कहा था कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति ‘‘स्थिर’’ लेकिन ‘‘अप्रत्याशित’’ है और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से भारतीय सैनिकों को तैनात किया गया है. पूर्वी लद्दाख के अलावा, भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एलएसी के साथ बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है. पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के बाद, भारतीय सेना ने एलएसी के साथ-साथ पूर्वी क्षेत्र में भी अपनी परिचालन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें : 'मेयर बीजेपी का ही होगा', पार्टी का दावा, AAP ने कहा- कार्य सूची का पालन करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
CJP प्रदर्शनकारियों पर बरसी लाठियां तो पिघला अखिलेश यादव का दिल, राहुल गांधी से दो बार मिले, क्या है प्लान?
CJP प्रदर्शनकारियों पर बरसी लाठियां तो पिघला अखिलेश यादव का दिल, राहुल गांधी से दो बार मिले, क्या है प्लान?
CJP Protest In Delhi LIVE: 'जेपी नड्डा से मिलने जा रहे CJP के 2 प्रवक्ता', संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'जेपी नड्डा से मिलने जा रहे CJP के 2 प्रवक्ता', संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
Sonam Wangchuk Letter: CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'
CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget