एक्सप्लोरर

नए थलसेना भवन में होगा अंडरग्राउंड वॉर-रूम, 39 एकड़ में फैला आर्मी हेडक्वार्टर करेगा सेना की ताकत को शोकेस

थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने नए थलसेना भवन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बिल्डिंग में एक अंडरग्राउंड स्टेट ऑफ द आर्ट वॉर-रूम होगा. करीब 39 एकड़ में फैला ये आर्मी हेडक्वार्टर देश की सैन्य ताकत को शो-केस करेगा.

नई दिल्ली: दिल्ली कैंट में बनने जा रहे नए 'थलसेना भवन' में एक अंडरग्राउंड स्टेट ऑफ द आर्ट वॉर-रूम होगा. करीब 39 एकड़ में फैला ये आर्मी हेडक्वार्टर देश की सैन्य ताकत को शो-केस करेगा. थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने आज कहा कि इस नए थलसेना भवन में राजधानी दिल्ली में अलग अलग जगह बिखरे सेना मुख्यालय के दफ्तरों को एक छत के नीचे आ जाएंगे, जिससे सेना की कार्य-कुशलता में सुधार होगा. जनरल नरवाणे के मुताबिक एक एकीरकण आर्मी हेडक्वार्टर, कार्बन फुटप्रिंट और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को कम करने का काम करेगा.

सेना मुख्यालय के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के मुताबिक थलसेना भवन में करीब साढ़े सात लाख (7.5) लाख वर्ग मीटर की एक बहुमंजिला इमारत होगी. जिसमें 1684 सैन्य- अधिकारियों के दफ्तर होंगे. जहां छह हजार से ज्यादा सैनिक और सिविलयन स्टाफ कार्यरत होगा. अधिकारी के मुताबिक ये थलसेना इतना भव्य होगा कि दुनिया को इसे देखकर भारत की सैन्य ताकत का अंदाजा लग जाएगा.

जैसा कि एबीपी न्यूज ने सबसे पहले बुधवार को बताया था कि नए थलसेना भवन में सेना प्रमुख के सेक्रेटेरिएट के साथ साथ साउथ ब्लॉक स्थित डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स), एमएस (मिलिट्री सेक्रेटरी) ब्रांच, एडज्युटेंट ब्रांच (एजी ब्रांच), इत्यादि भी यहां शिफ्ट हो जाएंगे. इस बिल्डिंग में अंडरग्राउंड ऑप्स रूम यानि वॉर-रूम सबसे खास होगा. सेना की सभी ऑपरेशनल प्लान इसी वॉर रूम में तैयार किए जाएंगे. यहां तक की सैंकड़ों किलोमीटर दूर बैठकर भी युद्ध के मैदान की सीधी तस्वीरें देश की मिलिट्री-लीडरशिप यहां रियल टाइम में देख सकेगी.

अभी तक साऊथ ब्लॉक में सेना का वॉर रूम है, लेकिन क्योंकि रायसीना हिल स्थित नार्थ और साउथ ब्लॉक में सरकार म्यूजियम बनाने जा रही है इसलिए आर्मी हेडक्वार्टर दिल्ली कैंट में मानकेशॉ सेंटर के ठीक सामने 5/1 गोरखा रेजीमेंट सेंटर में बनाया जा रहा है.

मौजूदा समय में आर्मी हेडक्वार्टर राजधानी दिल्ली में आठ जगहों से ऑपरेट होता है. पहला है साउथ ब्लॉक, जहां रक्षा मंत्रालय में थलसेना प्रमुख और दूसरे बड़े सैन्य अधिकारियों के दफ्तर हैं. इसके अलावा कामराज मार्ग स्थित सेना भवन में जहां एमजीओ ब्रांच, इंफेंट्री, आर्टेलेरी के डायरेक्टरेट्स हैं. इसके अलावा कुछ दफ्तर, दिल्ली कैंट, कश्मीर हाउस, आरकेपुरम और शंकर विहार में हैं. माना जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में करीब 44 प्रतिशत सैन्य आफिसर्स के अपने ऑफिस तक नहीं हैं. कुछ अधिकारियों के दफ्तर तो डलहौजी रोड (औरंगजेब मार्ग) पर हट्स में चलते हैं जिसके कारण इन्हें हटमंट्स एरिया तक बोला जाता है.

सेना मुख्यालय के मुताबिक थलसेना भवन अगले पांच साल में बनकर तैयार हो जाएगा और इसमें पर्यावरण का खास ध्यान देते हुए सभी ग्रीन-नार्मस को फॉलो किया जाएगा. आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को इस नए थलसेना भवन की भूमि-पूजन के साथ नींव रखेंगे.

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी से मिले राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, भूमि पूजन में शामिल होने का न्यौता दिया- सूत्र शाहीन बागः वार्ताकारों ने कहा- इस तरह खुले मंच पर बातचीत मुश्किल, पुलिस की बैरिकेडिंग का मुआयना भी किया

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget