एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मिले राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, भूमि पूजन में शामिल होने का न्यौता दिया- सूत्र

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, चंपत राय, के परासरण और गोविंद देव गिरी महाराज ने पीएम मोदी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक सदस्यों ने पीएम मोदी को भूमि पूजन में शामिल होने का न्यौता दिया.

नई दिल्ली: राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पीएम मोदी को राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने का न्यौता दिया. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे. राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, चंपत राय, के परासरण और गोविंद देव गिरी महाराज ने पीएम मोदी से मुलाकात की.

कल राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक हुई थी

बता दें कि बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक हुई. इस बैठक में नृत्य गोपाल दास को राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया वहीं विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के चंपत राय को महामंत्री बनाया गया है. स्वामी गोविंद देव गिरि जी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके साथ ही भवन निर्माण कमेटी बनाई गई है, जिसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को बनाया गया. इसके अवाला ये भी फैसला लिया गया कि ट्रस्ट का बैंक खाता एसबीआई में खोला जाएगा. ये बैठक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील के परासरण के दिल्ली स्थित घर आर-20, ग्रेटर कैलाश-1 में हुई. परासरण के घर को ट्रस्ट का स्थाई पता घोषित किया गया है.

फिलहाल रामलला के लिए बनेगा बुलेट प्रूफ कॉटेज

जब तक भव्य राम मंदिर नहीं बन जाता है तब तक रामलला के लिए बुलेटप्रूफ कॉटेज बनाया जाएगा. ये कॉटेज जर्मन पाइन से बनेगा. अयोध्या के साधु संत इस बात की चिंता जताते रहे हैं कि रामलला को टेंट से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए. रामलला को ऐसी जगह ले जाया जाए जहां से लोग ठीक से उनका दर्शन कर सकें. उनकी पूजा-अर्चना कर सकें. कॉटेज का साइज 14x21 होगा. अभी तक जब श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने जाते हैं तो उन्हें लोहे की छड़ों के बीच से रामलला के दर्शन के लिए दो से तीन सेकेंड का वक्त मिलता है. लेकिन अब जब ये कॉटेज बन कर तैयार हो जाएगा तो लोगों को दर्शन करने में भी सहूलियत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका में कमियों को किया गया दूर, 13 हुई नेताओं की संख्या, ओवैसी भी पहुंचे SC
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget