एक्सप्लोरर

शाहीन बागः वार्ताकारों ने कहा- इस तरह खुले मंच पर बातचीत मुश्किल, पुलिस की बैरिकेडिंग का मुआयना भी किया

वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और कहा कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में मामला इस सड़क के बंद होने को लेकर है ना कि और सीएए और एनआरसी को लेकर लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि हम सड़क से नहीं हटेंगे.

नई दिल्लीः शाहीन बाग में दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों और वार्ताकारों के बीच बातचीत बेनतीजा रही. दोपहर करीब 4:00 बजे संजय हेगडे और साधना रामचंद्रन प्रोटेस्ट की जगह पर पहुंचे और एक बार फिर से लोगों से बातचीत हुई. वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने प्रदर्शनकारियों से साफ कहा कि सीएए और एनआरसी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है लेकिन फिलहाल अभी बातचीत उस रोड को लेकर है जिस पर लोगों का आंदोलन चल रहा है और हजारों लाखों दूसरे लोग इसके बंद होने के चलते परेशान हो रहे हैं. अगर बातचीत असल मुद्दे पर हो तो ही कोई हल निकल पाएगा. जिसके बाद एक बार फिर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शनकारी अपनी बात दोनों वार्ताकार के सामने रखते रहे.संजय हेगड़े ओर साधना रामचंद्रन ने 3 प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ उन जगहों का मुआयना किया जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुईं थी.

बातचीत तभी होगी जब प्रदर्शनकारियों का कोई डेलिगेशन बात करेगा वार्ताकारों ने शाहीन बाग के मंच से प्रदर्शनकारियों को यह साफ कर दिया की इस तरीके से खुले मंच पर बातचीत नहीं हो सकती और ना ही कोई हल निकल सकता है. अगर प्रदर्शनकारी दस दस के ग्रुप में अलग जगह बातचीत करेंगे तभी आगे बातचीत होगी. नहीं तो हम दोबारा यहां नहीं आएंगे. प्रदर्शनकारी पिछले 2 दिन से यही बात कह रहे थे की रोड पुलिस की वजह से बंद है. पुलिस ने 3 अलग जगह बैरिकेड लगाकर ठीक रास्ते को बंद किया हुआ है. पुलिस अगर उन रास्तों को खुलवा दे तो लोगों की समस्या का हल हो जाएगा और शाहीन बाग से प्रदर्शन भी जारी रह सकता है.

वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में मामला इस सड़क के बंद होने को लेकर है ना कि और सीएए और एनआरसी को लेकर. संजय हेगडे और साधना रामचंद्रन ने जब प्रदर्शनकारियों से पूछा कि क्या आप शाहीन बाग की किसी और जगह पर बैठकर अपना प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे? इससे आपका प्रदर्शन शाहीन बाग से ही चलता रहेगा और लोगों को कोई दिक्कत भी नही होगी, तभी प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में उनकी इस बात को मानने से इंकार कर दिया. लोगों का कहना था कि हम लोग सड़क से नहीं हटेंगे.

क्या शुक्रवार को फिर होगी बातचीत? सवाल है कायम संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन बातचीत के बाद उन जगहों का जायज़ा करके वापस चले गए जहां पर प्रदर्शनकारियों का दावा था की बैरिकेडिंग पुलिस की तरफ से की गई है और अगर यह बैरिकेड हट जाए तो रास्ता साफ हो सकता है. वार्ताकार उन जगहों को देखकर वापस निकल गए. हालांकि वार्ताकारों की तरफ से ये साफ कर दिया गया तब कि जब तक प्रदर्शनकारियों की तरफ से कोई डेलिगेशन नहीं बनता तब तक आगे बातचीत नहीं होगी. अब यह देखना होगा कि क्या प्रदर्शनकारी कोई डेलिगेशन बनाते हैं. क्या शुक्रवार को एक बार फिर से बातचीत होगी या फिर यह पूरी बातचीत बेनतीजा ही जाएगी.

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने मांगा सबूत, पूछा- कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की, देश को बताए सरकार

अमित शाह की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर बौखलाए चीन ने जताई आपत्ति, भारत की दो टूक- ये हमारा अभिन्न अंग है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget