एक्सप्लोरर

Arijit Singh Row: कोलकाता कंसर्ट विवाद पर पहली बार बोलीं CM ममता बनर्जी, अरिजीत सिंह के सपोर्ट में कर दी ये बड़ी घोषणा

Arijit Singh: ममता बनर्जी ने अरिजीत सिंह को जमीन से जुड़ा इंसान बताते हुए कहा कि उन्होंने मुर्शिदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे सरकार की ओर से हर संभव समर्थन दिया जाएगा.

Mamata Banerjee Reaction on Arijit Singh's Kolkata Concert Cancelled: मशहूर गायक अरिजीत सिंह का प्रोग्राम रद्द होने के बाद से शुरू हुआ विवाद अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को इस विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार बयान दिया. उन्होंने कहा कि "संगीतकार, जिन्होंने मुर्शिदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है, को सरकार की ओर से हर संभव समर्थन प्रदान किया जाएगा."

ममता बनर्जी ने अरिजीत सिंह को जमीन से जुड़ा इंसान बताते हुए कहा कि "उनकी सरकार हमेशा नेक कामों के लिए तैयार है. बता दें कि पिछले महीने जी-20 बैठक की तैयारियों के बीच सिंह का संगीत समारोह कोलकाता में रखा गया था, जिसे  रद्द कर दिया गया था. वहीं, बीजेपी ने अरिजीत के मामले में दावा किया था कि उन्होंने शहर में वार्षिक फिल्म समारोह में 'दिलवाले' से 'गेरुआ' (केसर) गाकर टीएमसी सरकार का गुस्सा झेला था.

'अरिजीत सिंह ने हम सभी को गौरवान्वित किया है'

अरिजीत सिंह को लेकर ममता ने आगे कहा, "मुर्शिदाबाद की मिट्टी का बेटा अरिजीत एक अद्भुत गायक है. उसने हमें गौरवान्वित किया है. सिंह ने जंगीपुर में एक मेडिकल कॉलेज बनाने की इच्छा व्यक्त की है, जिस पर काम किया जाएगा. अरिजीत एक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं. उन्हें अपनी कामयाबी पर कोई गर्व नहीं है और यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है."

कोलकाता लौटते ही कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बाद में कोलकाता लौटने पर ममता बनर्जी, जो स्वास्थ्य मंत्री भी हैं ने IPGMER-SSKM अस्पताल में कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसमें रेडियोथेरेपी विभाग के लिए एक सेमिनार हॉल और सिर की गर्दन की सर्जरी में 10-बेड का ICU शामिल है.

सीएम ने दिया जूनियर डॉक्टर को लेकर ये प्रस्ताव

कार्यक्रम में उन्होंने प्रस्ताव दिया कि अस्पताल के मेडिकल छात्रों को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाए, जिससे उन्हें वहां के परिदृश्य की अच्छी जानकारी मिल सके. बनर्जी ने कहा, "जूनियर डॉक्टरों की टीमों को बारी-बारी से ग्रामीण क्षेत्रों में भेजें. इससे उन्हें मरीजों के इलाज के बारे में जानने का मौका भी मिलेगा, साथ ही इसके लिए उन्हें पैसे भी मिलेंगे."

(इनपुट - पीटीआई)

ये भी पढ़ें

युवती ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी शादी, भाइयों ने उसके पति को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget