एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- 'OBC पर राहुल गांधी का बयान सबके सामने, फेल हुए तो कर रहे जाति की बात'

Anurag Thakur On Caste Survey: अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जब प्रशासन में विफल हो गए तो वो जाति की बात कर रहे हैं. बंगाल और बिहार में भी सब फेल हो गया है. अब जाति की बात की जा रही है.

Anurag Thakur On INDIA Alliance: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने एक बार फिर से इंडिया अलायंस (INDIA Alliance) पर निशाना साधा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओबीसी समुदाय के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उन्होंने किया वो सब देश के सामने है. यूपीए सरकार (UPA Government) के शासनकाल को भ्रष्टाचार का शासन करार देते हुए उन्होंने कहा कि उसका नाम बदलकर अब इंडी गठबंधन कर दिया गया है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबि​क, अनुराग ठाकुर ने इंडी अलायंस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास अपना भ्रष्ट चेहरा छिपाने की कोई जगह नहीं है. इसलिए उन्होंने यूपीए का नाम बदलकर इंडी अलायंस कर दिया है. 

'ओबीसी के अपमान पर अब तक नहीं मांगी राहुल गांधी ने माफी'
उन्होंने इंडी अलायंस की सहयोगी पार्टी जेडीयू-आरजेडी की ओर से कराई गई जाति गणना पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए राहुल गांधी को लेकर कहा कि ओबीसी समुदाय के लिए ​जिस तरह के शब्दों का प्रयोग उनकी ओर से किया था, उसकी वजह से उनको अपनी लोकसभा सदस्यता भी गंवानी पड़ी थी. उनका अहंकार इतना है कि अभी तक उन्होंने इसके लिए माफी तक नहीं मांगी है.  

'हर लेवल पर फेल होने के बाद अब ले रहे जाति का सहारा'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जब सरकार और प्रशासन में विफल हो गए तो वो जाति के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल और बिहार में भी सरकार और प्रशासन फेल हो गया है तो भी अब ये जाति का आधार ले रहे हैं. हमारा मानना है कि सबसे बड़ी जाति गरीब है. 

'गरीबों के हित में निरंतर काम कर रही मोदी सरकार'
मंत्री अनुराग ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वो गरीबों के हित में निरंतर काम कर रही है. गरीबों के उत्थान और कल्याण के लिए मोदी सरकार (Modi Government) पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए क्या करेगी, वो तो सारी उम्र गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को हटाती रही है. 

'देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए'  
केंद्रीय मंत्री अनुराग ने गरीबों को लेकर मोदी सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने गरीबों के हित और कल्याण में शुरू की गई किसी योजना को जाति, धर्म और सम्प्रदाय विशेष से जोड़कर शुरू नहीं किया. इस वजह से देश की इतनी बड़ी आबादी को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम किया जा सका है.

'मोदी सरकार ने 12 करोड़ शौचालयों का कराया निर्माण' 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया और 13 करोड़ घरों को नल से जल पहुंचाने का काम किया. एक बड़ी आबादी को पक्के मकान मुहैया कराए जा सके हैं.   

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'सत्ता पाने के लिए झूठे वादे करने का राहुल गांधी का मॉडल हुआ विफल', अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
असम में बाढ़ का संकट गहराया, सेना और एयरफोर्स स्टैंडबाय पर, सरकार ने जारी किए निर्देश
असम में बाढ़ का संकट गहराया, सेना और एयरफोर्स स्टैंडबाय पर, सरकार ने जारी किए निर्देश
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार, चंद्रशेखर आजाद जंतर-मंतर पहुंचे
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार, चंद्रशेखर आजाद जंतर-मंतर पहुंचे
Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget