एक्सप्लोरर

Anurag Maloo: नेपाल के अन्नपूर्णा पर्वत से लापता हुए पर्वतारोही अनुराग मालू मिले, जानिए कैसी है हालत

Indian Mountaineer Found Alive: पिछले हफ्ते नेपाल के अन्नपूर्णा पर्वत से लापता हुए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को बचावकर्मियों ने ढूंढ निकाला है. वो सोमवार 17 अप्रैल से लापता थे.

Indian Mountaineer Anurag Maloo: नेपाल के अन्नपूर्णा पर्वत से एक गहरी हिम दरार में गिरने के बाद सोमवार (17 अप्रैल) से लापता भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू बचावकर्ताओं को गंभीर हालत में जिंदा मिले हैं. पर्वतारोही के भाई ने गुरुवार (20 अप्रैल) को यह जानकारी दी.

राजस्थान के किशनगढ़ निवासी 34 साल के मालू कैंप-3 से उतरते वक्त करीब 6,000 मीटर की ऊंचाई से गिरने के बाद लापता हो गए थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी है. मालू के भाई सुधीर ने कहा, “वह जीवित मिल गए हैं. हालांकि, उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल ले जाया गया है.” उन्होंने कहा, “हमें अब उनके उपचार पर ध्यान केंद्रित करना होगा.”

पोखरा के अस्पताल में चल रहा इलाज

‘माई-रिपब्लिका न्यूज पोर्टल’ की एक खबर के अनुसार, ऑपरेटर ‘‘सेवन समिट ट्रैक्स’’ ने पुष्टि की कि अनुराग सात नेपाली पर्वतारोही करीब 300 मीटर नीचे खाई में जिंदा मिले. खबर के अनुसार, उन्हें (मालू) पोखरा के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया है.‘‘ सेवन समिट ट्रैक्स’’ के महाप्रबंधक थानेश्वर गुरगैन ने बताया, “उनकी हालत नाजुक है. डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं.”

चलाया गया तलाशी अभियान

‘‘सेवन समिट ट्रैक्स’’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने कहा कि छांग दावा के नेतृत्व में छह शेरपा पर्वतारोहियों की एक टीम ने तलाशी अभियान चलाया था. इसमें मालू को गुरुवार की सुबह लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पाया गया. मालू, संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने और जागरूकता फैलाने के लिए सातों महाद्वीपों के 8,000 मीटर की ऊंचाई वाली सभी 14 पर्वत चोटियों को फतह करने के अभियान पर थे.

इसके अलावा एक अन्य भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर को बुधवार (19 अप्रैल) को अन्नपूर्णा पर्वत से ही बचाया गया था. माउंट अन्नपूर्णा पर कैंप IV के पास 27 साल की पर्वतारोही लापता हो गई थीं. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें 7,363 मीटर की ऊंचाई से बचाया गया.

ये भी पढ़ें: Mountaineer Baljeet Kaur: हिमाचल की पर्वतारोही बलजीत कौर का रेस्क्यू सफल, सुरक्षित पहुंचाई गईं अन्नपूर्णा बेस कैंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget