एक्सप्लोरर

Mountaineer Baljeet Kaur: हिमाचल की पर्वतारोही बलजीत कौर का रेस्क्यू सफल, सुरक्षित पहुंचाई गईं अन्नपूर्णा बेस कैंप

Baljeet Kaur Alive: हिमाचल प्रदेश की पर्वतारोही बलजीत कौर ने सोमवार शाम 5:15 पर दो शेरपा के साथ अन्नपूर्णा चोटी को फतह कर लिया था. बलजीत कौर कई सालों से इसकी तैयारी कर रही थी.

Baljeet Kaur Mountaineer Rescued: नेपाल (Nepal) के माउंट अन्नपूर्णा (Mount Annapurna) से लापता हुई पर्वतारोही बलजीत कौर सुरक्षित बेस कैंप पहुंच गई हैं. मंगलवार सुबह में अन्नपूर्णा चोटी से नीचे उतरते वक्त लापता हो गई थी. इसके बाद उनके रेस्क्यू के लिए तीन हेलीकॉप्टर भेजे गए थे. पर्वतारोही बलजीत कौर ने 7 हजार 335 मीटर की ऊंचाई से इमरजेंसी सिग्नल भेजे थे. सिग्नल मिलने के बाद जीपीएस लोकेशन ट्रेस कर रेस्क्यू दल में बलजीत कौर को ढूंढ निकाला. बलजीत कौर को ढूंढने के बाद उन्हें सुरक्षित अन्नपूर्णा बेस कैंप में पहुंचा दिया गया है.

इससे पहले मंगलवार सुबह मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत की खबर सामने आ रही थी. हालांकि, बाद में अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि उनकी मौत नहीं हुई है बल्कि वह लापता हैं. अब पर्वतारोही बलजीत कौर को खोजी दल ने ढूंढ निकाला है. बलजीत कौर के रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद उनके परिवार के साथ हिमाचल भर में खुशी की लहर है.

बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन फतेह की अन्नपूर्णा चोटी

पर्वतारोही बलजीत कौर ने सोमवार शाम 5:15 पर दो शेरपा के साथ अन्नपूर्णा चोटी को फतह कर लिया था. बलजीत कौर ने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन के अन्नपूर्णा चोटी के पॉइंट जीरो पर पहुंचने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. बलजीत कौर कई सालों से बिना ऑक्सीजन अन्नपूर्णा चोटी को फतह करने की तैयारी कर रही थी. कड़ी मेहनत के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ है.

जिला सोलन के ममलीग की रहने वाली है बलजीत कौर

बलजीत कौर जिला सोलन के ममलीग के एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं. साल 2003 में उनके पिता बतौर एचआरटीसी ड्राइवर रिटायर हुए हैं. वह घर पर अब खेती-बाड़ी करती हैं. बलजीत कौर की मां गृहिणी हैं और उन्हें अपने माता-पिता का माउंटेनियरिंग में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिलता है. पर्वतारोही बलजीत कौर ने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन 8 हजार फीट की ऊंचाई पर शिखर चोटी फतह करने का अद्भुत कारनामा किया है. बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन यह काम करना असंभव माना जाता है.

30 दिन में पांच चोटियों को किया था फतेह

19 साल की छोटी-सी उम्र में बलजीत कौर ने मनाली के देओ टिब्बा को फतह कर अपने करियर की शुरुआत की थी. बलजीत कौर माउंट पमोरी को फतह करने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं. इसके अलावा बलजीत कौर ने 30 दिन के अंतराल में लगातार आठ हजार मीटर की ऊंचाई वाली पांच चोटियों को फतह कर दिखाया था. इनमें अन्नपूर्णा, कंचनजंगा, एवरेस्ट, लोतसे और मकालु चोटी शामिल थी.

ये भी पढ़ें- HP Old Pension Scheme: हिमाचल प्रदेश में OPS के लिए ऑफिस मेमोरेंडम जारी, अब भी अधिसूचना का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'कहीं आप मुझसे मजाक तो नहीं कर रहे', राज्यसभा टिकट पर मिलने पर भावुक हो गए थे अनुराग शर्मा
हिमाचल: 'कहीं आप मुझसे मजाक तो नहीं कर रहे', राज्यसभा टिकट पर मिलने पर भावुक हो गए थे अनुराग शर्मा
हिमाचल राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीती कांग्रेस, लेकिन अनुराग शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, जानें वजह
हिमाचल राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीती कांग्रेस, लेकिन अनुराग शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, जानें वजह
Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
हिमाचल: कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल: कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM सुक्खू ने दी बधाई

वीडियोज

Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget