एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: 'अपराध बेहद गंभीर...', सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित की याचिका

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गुजारिश की थी उसके केस को कोटद्वार से कहीं ओर ट्रांसफर कर दिया जाए.

Ankita Bhandari Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य को बड़ा झटका दिया है. शीर्ष अदालत ने शुक्रवार (2 अगस्त) को पुलकित आर्य की याचिका को ठुकरा दिया है. पुलकित ने अपनी इस याचिका में केस कोटद्वार की कोर्ट से कहीं और ट्रांसफर करने की मांग की थी. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष जब ये याचिका आई तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि अपराध बेहद गंभीर है. मुकदमा जल्द खत्म होना चाहिए. 

दरअसल, वनंत्रा नाम के रिसॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में कर दी गई थी. आरोप है कि जब अंकिता ने गलत काम करने से मना किया तो रिसॉर्ट के मालिक पुलकित और उसके दोस्तों ने अंकिता को नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी. इस हत्याकांड को लेकर लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी थी. लोगों ने रिसॉर्ट में तोड़फोड़ भी की थी. पिछले साल अंकिता की बरसी पर उत्तराखंड में कई जगह लोगों ने मार्च भी निकाला था.

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड? 

अंकिता भंडारी पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर में स्थित रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी. वह 8 सितंबर, 2022 को लापता हो गई. बाद में पता चला कि उसकी 18 सितंबर को नहर में धक्का देकर हत्या की गई. 24 सितंबर को पुलिस को शव मिला. बीजेपी के निष्काषित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य पर हत्या और रेप का आरोप लगा. साथ ही हत्या में मदद के लिए पुलकित के साथी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने एसआईटी का गठन किया. एसआईटी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. इसमें पता चला कि अंकिता ने जब स्पेशल सर्विस से इनकार किया तो पुलकित ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया. मैनेजर सौरभ भास्कर ने कई बार अंकिता का रेप करने की भी कोशिश की. इस मामले में विवेक आर्य को गवाह बनाया गया है, जो रिसॉर्ट में ही काम करता है. 

यह भी पढ़ें: न्याय की गुहार लगा रही अंकिता भंडारी की मां, कहा- 'BJP के बड़े नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की'

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget