एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: न्याय की गुहार लगा रही अंकिता भंडारी की मां, कहा- 'BJP के बड़े नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की'

Dehradun News: अंकिता भंडारी मर्डर केस में मृतका की मां ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाया है कि सरकार ने अब तक सामने आए बीजेपी के बड़े नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) हत्याकांड रविवार को उस समय फिर सुर्खियों में आ गया जब उसकी मां सोनी देवी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सरकार ने अब तक सामने आए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.

एक वीडियो के जरिए अपनी पुत्री अंकिता के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए देवी ने कहा कि मामले में यमकेश्वर की बीजेपी विधायक रेनू बिष्ट और यमकेश्वर के तत्कालीन उपजिलाधिकारी का नाम सामने आया है लेकिन उनके खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल 
अंकिता की मां का वीडियो साझा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, 'धामी जी (मुख्यमंत्री) हमारी बेटी अंकिता भंडारी की मां के आंसुओं का जवाब कब दोगे ?' सोनी देवी ने कहा कि उन्होंने यह भी सुना है कि मामले में जिस 'वीआईपी' की बात सामने आ रही थी, उसका नाम अजय कुमार है और उसके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

देवी ने कहा कि इसकी बजाय मामले में उनकी मदद कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष नेगी के खिलाफ राज्य सरकार ने झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है और उनकी पत्नी का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही नेगी के विरूद्ध मुकदमा वापस नहीं किया गया और उनकी पत्नी का तबादला रद्द न किया गया तो वह अपने प्राण त्याग देंगी.

ये है पूरा मामला 
गौरतलब है कि यमकेश्वर के गंगा भोगपुर क्षेत्र में वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीया रिसेप्शनिस्ट अंकिता की सितंबर 2022 में कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी. आरोप लगा था कि किसी वीआइपी को 'एक्स्ट्रा सर्विस' देने से मना करने पर अंकिता की हत्या की गयी. घटना के बाद उपजे आक्रोश के बीच रिजॉर्ट की चाहरदीवारी तथा कमरों की दीवारें तोड़ दी गयी थीं.

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
माहरा ने कहा कि अंकिता की मां के आरोपों के मद्देनजर पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के सेवारत न्यायाधीश की देखरेख में जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने भी पौड़ी के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं. माहरा ने कहा कि वीडियो और पत्र में बीजेपी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक बड़े व्यक्ति अजय कुमार के नाम का खुलासा हुआ है. अगर इन आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो निश्चित तौर पर इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.उन्होंने कहा  कि हमें किसी भी एजेंसी पर भरोसा नहीं है. इसलिए मैं पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के सेवारत न्यायाधीश की देखरेख में जांच की मांग करता हूं. 

हाल में हत्याकांड के मुकदमे में जेसीबी चालक दीपक ने कोर्ट में दी अपनी गवाही में कहा था कि उसने विधायक बिष्ट और उपजिलाधिकारी के कहने पर रिजॉर्ट की चाहरदीवारी और दो कमरों की दीवारें और खिड़कियां तोड़ी थीं. दीपक की गवाही का जिक्र करते हुए माहरा ने कहा कि अपराध करने वाला और अपराध के सबूतों को मिटाने वाला बराबर का दोषी होता है और इसलिए मामले में विधायक और तत्कालीन उपजिलाधिकारी के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज किए जाने चाहिए.

अंकिता को इंसाफ दिलाने, कांग्रेस निकालेगी यात्रा 
माहरा ने कहा कि राहुल गांधी की 14 जनवरी को शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा वाले दिन से प्रदेश कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में हर ब्लॉक मुख्यालय, हर जिला मुख्यालय और विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा निकालेगी और बीजेपी के कारनामों से जनता को अवगत करायेगी. उन्होंने बताया कि यह यात्रा तीन दिन तक निकाली जाएगी.

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया पलटवार
उधर, बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा उसके नेताओं पर अनर्गल आरोपों को चुनाव में लगातार मिल रही हार की खीज बताया और कहा कि वह निम्न स्तर की राजनीति कर रही है.यहां जारी एक बयान में चौहान ने कहा कि कांग्रेस का दिवंगत अंकिता या उसके परिवार से कोई लेना देना नहीं है बल्कि वह इसके जरिए बीजेपी नेताओं को निशाने पर लेकर चरित्र हनन की राजनीति पर उतारू हो गयी है.

उन्होंने कहा कि अंकिता के परिजनों द्वारा आवेश में लगाए गए आरोपों को ढ़ाल बनाकर कांग्रेस बीजेपी के नेताओं को चारित्रिक रूप से बदनाम करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी नेता ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि बिना सबूत उसके नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाने पर पार्टी कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी तलाशेगी.

ये भी पढ़ें: UP News: पीएम मोदी और सीएम योगी पर विवादित टिप्पणी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, शेयर की थी फर्जी तस्वीरें और वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget