एक्सप्लोरर

अर्श से फर्श तक: लंदन की कोर्ट में बोले वकील- खत्म हुए अंबानी के पैसे, अब नहीं रहे अमीर

एक वक्त था जब अनिल अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार किया जाता था. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उन्हें खुद को कंगाल साबित करना होगा.

नई दिल्ली: एक वक्त था जब अनिल अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार किया जाता था. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उन्हें खुद को कंगाल साबित करना होगा. लेकिन अब उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि एक वक्त अनिल अंबानी अमीर थे लेकिन अब सब कुछ तहस नहस हो गया है और वो अमीर नहीं बचे हैं.

दरअसल लंदन की एक अदालत में चीन के बैंकों के 4760 करोड़ रुपयों के कर्ज से जुड़ मामले की सुनवाई के दौरान अनिल अंबानी के वकील ने ऐसा कहा. उन्होंने कहा कि भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में जारी उथल पुथल के कारण अंबानी की संपत्ति खत्म हो गई है और अब अंबानी के पास पैसे नहीं हैं.

दरअसल चीन के तीन बैंकों ने अनिल अंबानी के खिलाफ 680 मिलियन डॉलर का कर्जा नहीं चुकाने का मामला लंदन कोर्ट में दर्ज कराया है. इन बैंकों ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स को 925.20 मिलियन डॉलर का लोन दिया था. उस वक्त अनिल ने कहा था कि वे इस लोन की पर्सनल गारंटी देते हैं लेकिन उऩकी कंपनी लोन चुकाने में डिफॉल्ट हो गई.

अब अंबानी ने ऐसी किसी गारंटी की वैधता से इनकार किया है. पिछले साल लंदन हाईकोर्ट के कमर्शियल डिवीजन ने अनिल अंबानी के खिलाफ सशर्त फैसला सुनाया था. अब अंबानी के कानूनी सलाहकार उनकी नेटवर्थ को शून्य साबित करने में लगे हैं. उनके वकील राबर्ट रॉव ने कोर्ट में कहा कि 2012 में जो निवेश 700 करोड़ डॉलर था वो अब घट कर 8.9 करोड़ डॉलर रह गया है.

हॉव ने कहा कि अब अंबानी की नेटवर्थ शून्य है. हालांकि इस जिरह के दौरान विपक्ष के वकील ने अंबानी को शानोशौकत से जीने वाला शख्स बताया और कहा कि अंबानी के पास 11 लक्जरी कारें, एक प्राइवेट जेट, यॉट के अलावा आलीशान पेंटहाउस भी है.

इस दौरान बैंकों के वकीलों ने अदालत को यह भी बताया कि अनिल अंबानी के भाई मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वह फोर्ब्स की सूची में दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनका अनुमानित नेटवर्थ 55 से 57 अरब डॉलर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget