एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh: रोड रोलर से कुचल दी गईं 62 हजार शराब की बोतलें, कमिश्नर ने बताई वजह, देखें कार्रवाई का VIDEO

AP Police Action: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जब्त की गईं 62 हजार शराब की बोतलों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया. शराब की बोतलों की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

Liquor Bottles Crushed Under Road-Roller: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा (Vijayawada) में जब्त की गईं हजारों शराब के बोतलों (Liquor Bottles) को रोड रोलर से कुचल दिया गया. पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) कांति राणा टाटा (Kanthi Rana Tata) ने कहा, ''हम 62 हजार शराब की बोतलों को नष्ट कर रहे हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में 822 मामलों में जब्त की गई.''

शराब की बोतलों को रोड रोलर से कुचलने के लिए सड़क पर पहले रखा गया. देखते ही देखते रोड के बड़े हिस्से में बोतले ही बोतले नजर आने लगीं. इसके बाद उन पर रोड रोलर चढ़ा दिया गया. नष्ट की गई शराब की बोतलों की कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब की गंध फैल गई. कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे. 

कमिश्नर ने कहा कि आंध्र प्रदेश के आबकारी कानून के मुताबिक, बिना शुल्क अन्य राज्यों से लाई गई शराब और ड्यूटी का भुगतान की गई शराब की तीन बोतलों से ज्यादा रखने की अनुमति नहीं है. इसलिए बोतलों को नष्ट किया जा रहा. हर मामले के लिए एक-एक प्रमाण पत्र तैयार कर अदालत में साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा.

देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- National Herald Case: सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म, ईडी ने तीन दिनों में 11 घंटे तक किए सवाल जवाब

यूजर दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन

ट्वीट की गई इस खबर पर कई सोशल मीडिया यूजर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनमें से कुछ तरह-तरह के व्यंग्य कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि शराब की बोतलें दिल्ली सरकार को बेच देनी चाहिए थीं तब दिल्ली के मुख्यमंत्री के वोट जीतने के लिए और ज्यादा ऑफर दे पाते.

एक यूजर ने लिखा कि किसने बोतलों को कुचलने का आदेश दिया है, क्या डीएम और इसके ऊपर की रैंक के अधिकारी ने ऐसा करने के लिए कहा है? इस एल्कोहल को ईधन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता था और बोतलों को कांच की फैक्टरी में रीसाइकिल किया जा सकता था.

यह भी पढ़ें- Monsoon Session: 'आप' MP संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित, नारेबाजी और आसन की ओर पेपर फेंकने पर हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget