एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Election 2024: सत्ता विरोधी लहर से YSR कांग्रेस में खलबली, 60% सांसदों और 25% विधायकों के कटे टिकट

Election 2024: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इस बार लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों का चयन करते वक्त जाति का खास ध्यान रखा है. पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने सभी 175 विधानसभा सीटों और लोकसभा की 25 में से 24 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. लोकसभा उम्मीदवारों में जहां 66 प्रतिशत सांसदों का टिकट कटा है, तो वहीं विधानसभा चुनाव में करीब 25 प्रतिशत एमएलए का टिकट कटा है. आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मौजूदा सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में कडप्पा जिले के इडुपुलुपाया में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की समाधि स्थल पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई. बापटला के सांसद नंदीगाम सुरेश ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जबकि राज्य के राजस्व मंत्री डी. प्रसाद राव ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.

लोकसभा चुनाव के लिए ये नाम हुए तय

जगन के भतीजे और कडप्पा से सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी को फिर से टिकट दिया गया है. उन पर अपने चाचा वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या का आरोप है. ऐसे में माना जा रहा था कि उनका टिकट कट सकता है, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है. जगन ने वाईएसआरसीपी के 22 मौजूदा सांसदों में से 14 यानी 60 प्रतिशत मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है.

राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने के लिए किया गया है. जिनके टिकट कटे हैं, उनमें विशाखापटनम से मौजूदा सांसद एमवीवी सत्यनारायण, हिंदूपुर से गोरंटला माधव, अमलापुरम से चिंता अनुराधा, अराकू से सांसद गोदेती माधवी, राजमहेंद्रवरम से मरागानी भरत राम, अनंतपुर से तलारी रंगैया और ओंगोल से मगुंटा श्रीनिवासुलु शामिल हैं. जगन के करीबी और राज्यसभा सांसद वी. विजय साई रेड्डी नेल्लोर से चुनाव लड़ेंगे. शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण की पत्नी बोत्सा झानी लक्ष्मी विशाखापटनम से चुनाव लड़ेंगी. पूर्व मंत्री पोलुबोइना अनिल कुमार यादव नरसरावपेट से चुनाव लड़ेंगे.

विधानसभा चुनाव के लिए कई विधायकों पर गिरी गाज

विधानसभा चुनाव के लिए जगन ने 25 फीसदी मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है. मौजूदा सांसद एमवीवी सत्यनारायण और मार्गनी भरत अब विशाखापत्तनम पूर्व और राजमहेंद्रवम सिटी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे. जगन फिर से पुलिवेंदुला से चुनाव लड़ेंगे. ए. रामकृष्ण रेड्डी जो मंगलगिरी से विधायक हैं, उनकी जगह एम. लावण्या को टिकट मिला है.

इस बार पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची में 11 बीसी (पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवार, एक एसटी (अनुसूचित जनजाति), चार एससी (अनुसूचित जाति) और नौ अपर कास्ट के उम्मीदवार हैं, अनाकापल्ली सीट के लिए उम्मीदवार का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है. तय उम्मीदवारों में पांच महिलाएं भी हैं.

2019 की तुलना में एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक प्रत्याशी बढ़े हैं. वहीं 175 विधानसभा टिकटों में से 29 टिकट एससी, सात एसटी, 48 बीसी और 91 अपर कास्ट के उम्मीदवारों को मिले हैं. इसके अलावा 7 अल्पसंख्यक और 19 महिला उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: 'हेडलाइंस नहीं, मैं डेडलाइंस पर काम करने वाला हूं इंसान', चुनावी तारीखें आने के बाद बोले PM मोदी- 2047 के लिए कर रहा हूं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget