एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'हेडलाइंस नहीं, मैं डेडलाइंस पर काम करने वाला हूं इंसान', चुनावी तारीखें आने के बाद बोले PM मोदी- 2047 के लिए कर रहा हूं काम

Lok Sabha Elections 2024: कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- चुनाव तो आते हैं, जाते हैं...जिम्मेदारियां रहती हैं. सरकार का फोकस जब साफ होता है, तब वह क्षेत्र में नजर आता है.

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह हेडलाइंस नहीं बल्कि डेडलाइंस पर काम करने वाले इंसान हैं. शनिवार (16 अप्रैल, 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें आने के बाद शाम को उन्होंने यह भी बताया कि वह साल 2047 के विकसित भारत के लिए काम कर रहे हैं. पीएम मोदी की यह टिप्पणी मीडिया समूह इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी के बयान पर आई. 'रीडिफाइनिंग भारत' नाम के सेशन में नरेंद्र मोदी ने कहा- मेरी नजरें साल 2029 के चुनाव पर नहीं बल्कि वे तो साल 2047 के भारत पर हैं. मैं 2047 के लिए लगा हुआ हूं. 

स्पीच के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "देश के जिन गांवों को लास्ट विलेज (अंतिम गांव) कहा जाता था, मैंने उन्हें पहले गांव कहा. अगर वे पूर्व में है तो सूरज की पहली किरण वहीं आती है और पश्चिमी हिस्से में हैं तो आखिरी किरण वहां सलाम कर के जाती है. मैंने अमीरों की गरीबी देखी है और गरीबों की अमीरी भी देखी है." 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यह भी बताया- मैं दावे से कह सकता हूं कि पहले की सरकारों में आपने 'ईज ऑफ लिविंग' जैसे शब्द तक सुने नहीं होंगे. जब उन सरकारों की सोच ऐसी नहीं थी, तब वे इस पर कैसे ध्यान देतीं. पहले जो शक्तिशाली और सक्षम थे, वे सुविधाओं के हकदार बन गए. कुछ भी कर के वे सुविधाएं हासिल कर लेते थे और इस वजह से बीच में देश का सामान्य नागरिक पिसता था. 

पीएम मोदी के मुताबिक, "लोगों के जीवन में सरकार का दबाव और अभाव नहीं होना चाहिए. हालांकि, सरकार की जहां जरूरत है, उसे वहां होना चाहिए पर आए दिन सरकार को टांग भी नहीं अड़ानी चाहिए. हमारा साल 2047 का मिशन हमारा पूरा हुआ तब मैं सरकार को खत्म कर दूंगा. सामान्य आदमी की जिंदगी में सरकार होनी ही नहीं चाहिए. उन्हें सपनों को साकार करने के लिए खुला आसमान छोड़ देना चाहिए." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget