एक्सप्लोरर

जानवरों से लगाव के पीछे सनातन है बड़ी वजह, श्रीकृष्ण का नाम लेकर अनंत अंबानी ने बताया कनेक्शन

Vantara Initiative: अनंत अंबानी ने अपनी पहल वनतारा को लेकर बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म से उन्हें सीख मिली है कि इंसान हो या जानवर, हर एक जान एक है और यह सेवा करने का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.

Anant Ambani On Vantara Initiative: रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने सोमवार (26 फरवरी) को पशु कल्याण से संबंधित पहल वनतारा को लॉन्च किया. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की पहल है, जो जानवरों के बचाव, उपचार, देखभाल और पुनर्वास के लिए समर्पित है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने जानवरों से लगाव के पीछे सनातन धर्म को बड़ी वजह बताया है. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और अन्य देवी-देवताओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी को जानवर प्रिय हैं और सबमें एक जान है.

जानवरों से लगाव को लेकर क्या बोले अनंत अंबानी?

जानवरों से लगाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अनंत अंबानी ने न्यूज 18 इंडिया से बात करते हुए कहा, ''सनातन (धर्म) ने मुझे बहुत प्रेरणा दी... जो भी है, भगवान के कारण हम सब हैं. श्रीकृष्ण कहते थे- हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की और श्रीकृष्ण के सबसे प्यारे होते थे गाय, हाथी, घोड़ा. हमारे हर एक देवता या देवी, हर एक का वाहन जानवर होता था, हर एक का प्रिय भी जानवर है...''

उन्होंने कहा, ''सनातन से मुझे ये सीख मिली है कि हर एक जान एक है, मनुष्य हो या पक्षी हो या एक जानवर हो या हाथी हो, कुछ भी, एक है और सेवा करने का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.''

अनंत अंबानी ने कहा, ''मैं भगवान से बहुत धन्यवाद करता हूं और भगवान का बहुत आभारी हूं कि मुझे ऐसे जानवरों की सेवा करने का मौका दिया और यह मेरे लिए बहुत बड़ी खुशनसीब की बात है...''

3000 एकड़ में फैला है वनतारा

गुजरात में रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के भीतर 3,000 एकड़ में फैले वनतारा का लक्ष्य विश्व स्तर पर संरक्षण प्रयासों में अग्रणी योगदानकर्ताओं में से एक बनना है.

अनंत अंबानी ने कहा कि जानवरों की सेवा करना उनका पैशन है और बचपन से ही मां ने सिखाया था कि जानवरों और अलग-अलग जीव जंतुओं की सेवा कैसे करें. उन्होंने कहा, ''माता जी ने मुझे सिखाया कि जो बेजुबान जानवर हैं, उनकी सेवा सबसे बड़ी सेवा है, वो सबसे बड़ी पुण्य वाली सेवा है और वो ही धर्म है...'' उन्होंने कहा कि इस विचार से बचपन से यह काम शुरू कर दिया था. अनंत अंबानी ने बताया कि बचपन में उन्होंने पालतु जानवरों की सेवा शुरू की थी. 

उन्होंने बताया, ''अब तक यहां 25 हजार से ज्यादा जंगली जानवरों को रेस्क्यू किया गया है. हमने बहुत सारे जानवरों का ध्यान भी रखा है, हमने यहां से पूरे भारत में सब जगह टीमें भिजवाई हैं, चिड़ियाघरों में भिजवाई हैं, अलग-अलग फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की हमने मदद की, उन्होंने भी हमें बहुत सपोर्ट किया...'' 

यह भी पढ़ें- Reliance Foundation Vantara: रिलायंस फाउंडेशन ने देश को दिया वनतारा का तोहफा, अनंत अंबानी बोले- जानवरों के लिए बनेगा सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget