एक्सप्लोरर

Sara Khan Birthday: 'बिदाई' से टीवी की दुनिया में हुई थी सारा की एंट्री, बिग बॉस के घर में ही रचा ली थी शादी

Sara Khan: टीवी की दुनिया में उनका नाम ही काफी है, क्योंकि वह अदाकारी से लोगों का दिल जीतना जानती हैं. बात हो रही है सारा खान की, जिनका आज बर्थडे है.

Sara Khan Unknown Facts: छोटे पर्दे पर वह अपनी मासूमियत से तमाम लोगों के दिल जीत चुकी हैं. बात हो रही है एक्ट्रेस सारा खान की, जिनकी अदाकारी का जादू 'सपना बाबुल का...बिदाई', 'कवच' और 'ससुराल सिमर' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुका है. 6 अगस्त 1989 के दिन मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मी सारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको उनकी जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

बचपन से देखा था ग्लैमर की दुनिया में आने का सपना

नवाबों के शहर भोपाल में जन्मी सारा खान बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाना चाहती थीं. इसके लिए उन्होंने पहला कदम मॉडलिंग की दुनिया में रखा था और इसकी शुरुआत साल 2007 में मिस भोपाल कॉन्टेस्ट जीतकर की थी. ग्लैमर जगत में नाम रोशन करने के लिए सारा ने सबसे पहले दूरदर्शन में काम किया. इसके बाद वह सीरियल 'बिदाई' में नजर आईं, जहां वह चार साल तक दर्शकों का मनोरंजन करती रहीं. इउन्होंने सीरियल 'प्रीत से बंधी डोरी राम मिलाए जोड़ी' में भी काम किया, जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 4' का हिस्सा बनने का ऑफर मिला. 

बिग बॉस के घर में की शादी

बिग बॉस 4 में सारा खान ने काफी सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में ही अली मर्चेंट से शादी कर ली. इसके बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं. हालांकि, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सारा और अली के बीच तनातनी बढ़ने लगी. वहीं, कुछ ही महीने बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा भी किया गया कि पब्लिसिटी स्टंट के लिए सारा और अली ने शादी की थी. इसके लिए उन्हें पैसे मिले थे. बता दें कि इसके बाद सारा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है, जिनमें पारस छाबड़ा से लेकर अंकित गेरा तक शामिल हैं. 

विवादों संग रहा चोली-दामन का साथ

सारा खान अब तक कई बार विवादों में फंस चुकी हैं. बिग बॉस के घर में शादी करने के बाद तो वह विवादों ने उनके चारों तरफ डेरा डाल दिया. वहीं, पाकिस्तान में ड्रेस को लेकर उनकी आलोचना हो चुकी है तो बाथटब में नहाते हुए वीडियो वायरल होने पर भी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं. इसके अलावा लेस्बियन किस और कई न्यूड म्यूजिक वीडियो में काम करने को लेकर भी वह सवालों के दायरे में आ चुकी हैं.

Big Boss OTT 2: 'वीकेंड का वार' में अभिषेक मल्हान पर बरसे सलमान खान, कॉन्फिडेंस पर कसा तंज, रो पड़ी पूजा भट्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
TV TRP Report: 'वसुधा' बना नंबर 1 शो, 'अनुपमा' और 'क्योंकि...' की रेटिंग गिरी, देखें टॉप 5 लिस्ट
टीवी टीआरपी रिपोर्ट: 'वसुधा' बना नंबर 1 शो, 'अनुपमा' और 'क्योंकि...' की रेटिंग गिरी, देखें टॉप 5 लिस्ट
'मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता...', प्रिंस नरूला को लेकर एल्विश यादव के बयान ने मचाई हलचल
'मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता...', प्रिंस नरूला को लेकर एल्विश यादव के बयान ने मचाई हलचल
गौरव खन्ना के पास है MBA की डिग्री, तो विदेश से पढ़े हैं करण कुंद्रा, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट टीवी स्टार्स
सिर्फ एक्टिंग नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं टीवी के ये हैंडसम मुंडे, किसी ने किया है MBA तो कोई है ग्रेजुएट

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget