एक्सप्लोरर

Narendra Giri Death Case: नरेन्द्र गिरि को ब्लैकमेल करने वाली तस्वीर कहां है? पुलिस पूछताछ में शिष्य आनंद गिरि ने दिया ये जवाब

Narendra Giri Death Case: नरेन्द्र गिरि खुदकुशी केस में अब तफ़्तीश ब्लैकमेलिंग के एंगल पर हो रही है कि आखिर अगर कोई फ़ोटो है, जिससे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था तो वो फोटो कहां है, किसके पास है?

Narendra Giri Death Case: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की कथित खुदकुशी के मामले में अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. पुलिस की कड़ी जांच के बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम की शुरुआती तफ्तीश के बाद मौत की वजह साफ हो चुकी है यानी फांसी. लेकिन, अब तक जांच फांसी यानी खुदकुशी की वजह पर हो रही है.

फोटो की बात से आनंद गिरि का इनकार

नरेन्द्र गिरि खुदकुशी केस में अब तफ़्तीश ब्लैकमेलिंग के एंगल पर हो रही है कि आखिर अगर कोई फ़ोटो है, जिससे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था तो वो फोटो कहां है, किसके पास है? इसको लेकर आनंद गिरि से पूछताछ की गई, लेकिन उसने फोटो की बात से इनकार कर दिया.

महंत नरेंद्र गिरि का एक वीडियो पुलिस के पास है, जो उनके मोबाइल से मिला है. उसमें भी इन तीनों गिरफ़्तार आरोपियों का नाम लिया है, सुसाइड नोट की बातें भी वीडियो में बोली है. ये वीडियो जिस शिष्य से उन्होंने शूट करवाया था उसका पता लगाया जा रहा है और उसके बयान दर्ज होंगे.

पुलिस ने कब्जे में ली सल्फास की गोलियां

सूत्रों के मुताबिक, फांसी लगाने से पहले 13 सितम्बर को सल्फास की गोली खाकर महंत नरेन्द्र गिरि आत्महत्या करना चाहते थे. पुलिस को कमरे से सल्फास की गोलियां मिली हैं, जो महंत नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य से मँगवाईं थी. फांसी के लिये जो रस्सी थी वो भी शिष्य से मंगवाई थी. सल्फास की गोलियां पुलिस ने कब्जे में ली है.

पोस्टमार्टम में नहीं चोट के निशान

पोस्टमार्टम के अनुसार, महंत नरेंद्र गिरि की मौत का समय 20 सितंबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच का है. शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है. सूत्रों के मुताबिक,  महंत नरेंद्र गिरि इस बात को लेकर भी परेशान थे कि जब उन्हें कोरोना हुआ था तो उनका सबसे प्रिय शिष्य आनंद गिरी उनसे मिलने नहीं आया था,  जबकि कई अन्य शिष्यों ने उस दौरान महंत की काफी सेवा की थी.

आनंद गिरि ने बताया है कि मई में गुरु नरेंद्र गिरि से समझौता हो जाने के बावजूद दोनों में दूरियां थी. दोनों की आपस में बात नहीं हुई. पुलिस सीडीआर को जांच रही है कि क्या आनंद गिरी सच बोल रहा है.

किसने लिखा सुसाइड नोट?

पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. मौके से महंत नरेन्द्र गिरि के लिखे कई दस्तावेज मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर हैंड राइटिंग एक्सपर्ट को सौंपा गया है. रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि आखिर सुसाइड नोट नरेंद्र गिरि ने खुद लिखा या किसी और से लिखवाया था.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri Post-Mortem Reports: महंत नरेंद्र गिरि की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, फांसी से मौत की पुष्टि, विसरा को सुरक्षित रखा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget