एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: चर्चा में कब आया अमृतपाल सिंह? जानें किस घटना के बाद अमृतपाल पर कसा शिकंजा

Amritpal Singh Police Custody: वारिस पंजाब दे संगठन का चीफ अमृतपाल सिंह देश-विरोधी ताकतों का चेहरा बनता जा रहा था. 36 दिनों बाद अब उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Amritpal Singh Arrested: वारिस पंजाब दे संगठन का चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) बीते कई दिनों से सुर्खियों में रहा. बीते 36 दिनों से पंजाब पुलिस उसे लेकर सर्च ऑपरेशन चला रही थी. हालांकि, वह पहले भी कई ऐसे विवादित बयान जारी कर चुका है जिनकी वजह से काफी विवाद खड़ा हुआ. उसने आर्टिकल 370 हो या सीएए-एनआरसी कानून इस तरह के फैसलों को भी खूब विरोध किया है. 

इतना ही नहीं दुबई में रहने के बावजूद अमृतपाल सिंह भारत में चल रहे किसान आंदोलन में पूरी तरह से हिस्सा ले रहा था. यहां तक कि उसने यह भी कह डाला था कि आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हिंसा का रास्ता भी अपनाना चाहिए. उसके इस तरह के बयान थमने का नाम नहीं ले रहे थे. इन्हीं बयानों ने उसकी छवि को खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी के तौर पर बना दिया था. 

चर्चा में कब आया अमृतपाल

अब सवाल यह है कि आखिर अमृतपाल सबसे ज्यादा चर्चा में कब और क्यों आया. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के नए मुखिया के तौर पर ओहदा संभालते ही वह जांच एजेंसियों की रडार पर आ चुका था. उसके हर बयान पर नजर रखी जाती थी और उसके खिलाफ जांच भी तेज कर दी गई थी. यहां तक कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विवादित टिप्पणी कर चुका है. धीरे-धीरे वह भारत विरोधी ताकतों का चेहरा बन गया. 

कब अमृतपाल पर कसा शिकंजा

पहले केवल अमृतपाल पर नजर रखी जा रही थी, लेकिन अजनाला कांड ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी थी. अमृतपाल सिंह अब अजनाला कांड के मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता है. यह वही कांड है जिसके बाद से अमृतपाल की तलाश शुरू हो गई थी. दरअसल, अमृतपाल सिंह के सपोर्टर जबरन अजनाला थाने में घुस गए थे और तलवारें लहराई थीं. 

अजनाला कांड को दिया था अंजाम 

23 फरवरी 2023 यानी ठीक दो महीने पहले ही अमृतपाल सिंह ने अजनाला कांड को अंजाम दिया था. उपद्रवियों ने अमृतसर के पास अजनाला पुलिस स्टेशन की घेराबंदी कर ली थी और अपने एक साथी को रिहा करने की मांग कर रहे थे, जिसको किडनैपिंग के एक केस में हिरासत में लिया गया था. पुलिस भी इन लोगों के हाथों में लहराती तलवारें देख बेबस नजर आई. इस हादसे में 6 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे. इसके बाद से ही पंजाब पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए एक्शन मोड पर आ गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

Amritpal Singh Arrested: दुबई में कारोबार करते-करते कैसे बना 'वारिस पंजाब दे' का चीफ? पढ़ें अमृतपाल सिंह की पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget