एक्सप्लोरर

'पहले खुलेआम घूमता था, लेकिन अब...', अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से एक दिन पहले क्या बोले थे अमित शाह

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते 36 दिनों से खालिस्तान समर्थक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहा था.

Amritpal Singh Police Custody: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के आत्मसमर्पण करने और पंजाब के मोगा में गिरफ्तार किए जाने से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उसे लेकर बयान जारी किया था. शाह ने कहा था कि पहले अमृतपाल खुलेआम घूमता था, लेकिन अब वह और नहीं बच सकता है. उन्होंने बेंगलुरु में कहा कि देश में खालिस्तानी लहर नहीं है और केंद्र स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है. 

अमित शाह ने कहा था अमृतपाल की गिरफ्तारी किसी भी वक्त की जा सकती है. अब वह पुलिस से ज्यादा समय के लिए बच नहीं सकता है. उन्होंने कहा था कि हम स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं. कोई भी भारत की एकता और संप्रभुता पर हमला नहीं कर सकता है. पंजाब और केंद्र सरकार ने सराहनीय काम किया है. कुछ मामलों में ऐसा हो जाता है. पहले वह खुलेआम घूमता था, लेकिन अब वह अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम नहीं दे सकता है. 

सीएम मान को मिल रही थी हर एक जानकारी

बताया जा रहा है कि अमृतपाल के मूवमेंट की पूरी जानकारी पुलिस से लगातार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को दी जा रही थी. पिछले एक महीने में एक-एक करके अमृतपाल के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दिया गया. सीएम मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी. तीन दिन पहले गुरुवार (20 अप्रैल)को ही अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट (Amritsar Airport) पर रोका गया था. 

18 मार्च से जारी था सर्च ऑपरेशन

23 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह ने अजनाला कांड को अंजाम दिया था. उपद्रवियों ने अमृतसर के पास अजनाला पुलिस स्टेशन की घेराबंदी कर ली थी और अपने एक साथी को रिहा करने की मांग कर रहे थे. इस हादसे में 6 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे. इसके बाद से ही पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुट गई थी. 18 मार्च से खालिस्तान समर्थक को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. 

ये भी पढ़ें: 

Amritpal Singh Arrested: चर्चा में कब आया अमृतपाल सिंह? जानें किस घटना के बाद अमृतपाल पर कसा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget