एक्सप्लोरर

अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, जानिए सर्च ऑपरेशन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Amritpal Singh Arrest: वारिस पंजाब दे के एक लीगल एडवाइजर ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वकील ने ये भी कहा कि पुलिस अलगाववादी नेता का फर्जी एनकाउंटर कर सकती है.

Amritpal Singh Absconding: भगोड़े अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. वारिस पंजाब दे के चीफ की तलाश सोमवार (20 मार्च) को भी जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी निजी सेना आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) रखने वाला खालिस्तानी नेता फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 

हालांकि, उसके समर्थकों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया जा चुका है. सोमवार को ही अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है. मर्सिडीज कार में बैठकर ये दोनों लोग शाहकोट के उसी गुरुद्वारा के पास पुलिस के सामने पेश हुए जहां शनिवार को पुलिस का जमावड़ा था. आइए जानते हैं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले से जुड़ी 10 बातें...

सर्च ऑपरेशन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

  • सोमवार को अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. ये लोग अमृतपाल की कार में बैठकर सरेंडर करने पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल के साथ ये दोनों लोग भी इसी मर्सिडीज कार से भागे थे. कहा जा रहा है कि अमृतपाल सिंह भी पुलिस के सामने पेश हो सकता है. DIG स्तर के एक अधिकारी अमृतपाल के सरेंडर के लिए उसके चाचा हरजीत सिंह से बातचीत कर रहे हैं. हरजीत सिंह से एक 32 बोर की पिस्टल और एक लाख रुपए बरामद हुए हैं.
  • केंद्रीय एजेंसियां ये जांच में जुटी हैं कि दुबई से सीधे पंजाब आने की बजाय अमृतपाल जॉर्जिया क्यों गया था? सुरक्षा एजेंसियों पड़ताल कर रही है कि कहीं उसके जॉर्जिया जाने के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का हाथ तो नहीं है. जो उसे ट्रेनिंग देने के लिए जॉर्जिया ले गई. अमृतपाल के ISI कनेक्शन की जांच भी तेजी से की जा रही है.
  • खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के नेटवर्क का मुख्य फाइनेंसर दलजीत कलसी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस दलजीत से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि भारत-विरोधी प्रोपेगेंडा और हथियारों को जुटाने की जिम्मेदारी दलजीत कलसी पर ही थी. सूत्रों के मुताबिक, दलजीत कलसी ने बीते तीन सालों में अमृतपाल सिंह के वारिस पंजाब दे के लिए 30 करोड़ से ज्यादा रुपये जुटाए. 
  • दावा किया जा रहा है कि दलजीत कलसी के पाकिस्तानी लोगों से भी संबंध हैं. उसके टेलीफोन रिकॉर्ड्स में पाकिस्तान से जुड़े 20 फोन नंबर सामने आए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ नंबर पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI के हो सकते हैं.
  • अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुरखेड़ा के चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है. अलगाववादी नेता के छिपने के हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पंजाब के कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है. 
  • पंजाब पुलिस के मुताबिक अब तक अमतृपाल सिंह के 112 करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, इन लोगों के पास हथियारों का कोई लाइसेंस नहीं था. पुलिस ने 12 बोर की 6 बंदूकों के साथ 193 गोलियां जब्त की हैं.
  • वारिस पंजाब दे के एक लीगल एडवाइजर ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वकील ने ये भी कहा कि पुलिस अलगाववादी नेता का फर्जी एनकाउंटर कर सकती है. इस स्थिति से बचने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की एक याचिका लगाई गई है.
  • वहीं, पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए सभी कोशिशें की जा रही हैं. अमृतपाल को पकड़ने के लिए उसके हर संभावित ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की धरपकड़ के लिए 15 दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक हुई थी. जिसमें तय किया गया था कि अलगाववादी नेता की गिरफ्तारी के बाद संभावित परेशानियों से बचने के लिए पहले से ही उपाय कर लिए जाएं. साथ ही इस बैठक में ये भी कहा गया कि वारिस पंजाब दे के चीफ के करीबियों को गिरफ्तार कर पूर्वोत्तर या दक्षिणी राज्यों की जेलों में भेज दिया जाए.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के हथियारों के लाइसेंस रिव्यू करने के फैसले के खिलाफ अमृतपाल सिंह ने लोगों को जमकर भड़काया था. सरकार के इस फैसले की तुलना हिटलर के फैसले से करते हुए उसने कहा था कि जर्मनी में भी इसी तरह यहूदियों से पहले हथियार छीने गए थे और फिर उनका कत्ल कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें:

'PM मोदी से डरता है सुप्रीम कोर्ट', जानिए इन आरोपों पर क्या बोले पूर्व CJI जस्टिस बोबडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget