एक्सप्लोरर

‘35 सालों में वाम दलों ने किया त्रिपुरा का बंटाधार, BJP ने किया विकास’, अमित शाह ने 2028 को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी 

Tripura: अमित शाह ने कहा कि 35 साल तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा पर शासन किया. कम्युनिस्टों ने दावा किया कि उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए काम किया. कांग्रेस ने भी काफी समय तक त्रिपुरा पर शासन किया

Amit Shah On Tripura: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वामदलों पर 35 साल के अपने शासन के दौरान त्रिपुरा को पिछड़ा राज्य बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य की सत्ता में आने के बाद ही यहां प्रगति हो सकी. शाह ने विस्थापित ब्रू आदिवासियों के पुनर्वास वाले एक गांव का दौरा करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट शासन के दौरान त्रिपुरा विकास के सभी मानदंडों पर पीछे रह गया था, लेकिन अब प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

अमित शाह ने कहा, ‘‘35 साल तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा पर शासन किया. कम्युनिस्टों ने दावा किया कि उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए काम किया. कांग्रेस ने भी काफी समय तक त्रिपुरा पर शासन किया, लेकिन राज्य के लोग हमेशा गरीब ही रहे. जब भाजपा सत्ता में आई तब त्रिपुरा में विकास हुआ. शाह ने कहा कि जब वह 2017 में भाजपा अध्यक्ष के तौर पर त्रिपुरा आए थे और पांच दिन रुके थे, उस समय केवल 11 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी. धीरे-धीरे हमने अपना काम शुरू किया. हमने कड़ी मेहनत की और सालों की मेहनत के बाद कम्युनिस्टों को सत्ता से बाहर कर पाए.’’ 

‘हर व्यक्ति को मिलता है पांच किलोग्राम चावल’

गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी शासन के दौरान सिर्फ 2.5 प्रतिशत लोगों को नल से पीने का पानी मिलता था और अब 85 प्रतिशत लोगों को पीने योग्य पानी मिलता है. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट शासन के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज नहीं मिलता था, लेकिन अब प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलोग्राम चावल मिलता है और सभी को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. शाह ने कहा कि त्रिपुरा में निवेश आया है और लोगों को मुफ्त बिजली और एलपीजी कनेक्शन मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब स्कूल छोड़ने की दर तीन प्रतिशत से भी कम है, जबकि नामांकन 99 प्रतिशत है, लेकिन वामपंथी शासन के दौरान यह दर बहुत खराब थी. विद्रोहियों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अब त्रिपुरा में शांति है. मां त्रिपुरसुंदरी के आशीर्वाद से त्रिपुरा देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक होगा. आज मुझे अपार खुशी मिल रही है.’’ 

अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे थे ब्रू लोग

ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने 40,000 विस्थापित लोगों के पुनर्वास का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘‘ब्रू लोग अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे थे, लेकिन वामपंथी सरकार ने उनकी स्थिति सुधारने के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया. अब हम इस पर काम कर रहे हैं और पहले ही 11 गांव बसाए जा चुके हैं, जबकि एक और गांव बसाने का काम जारी है.’’

2028 को लेकर किया बड़ा दावा

शाह ने कहा कि ब्रू लोगों को अब वे सभी स्वतंत्रताएं मिल रही हैं, जो किसी अन्य भारतीय नागरिक को मिलती हैं. उन्होंने कहा कि अब उनके पास आधार कार्ड है, वे मतदाता सूची में नामांकित हैं, उनके पास राशन कार्ड हैं और ये सब मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया गया है. उन्होंने कहा कि पुनर्वासित लोगों को उनके मकान बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये, सावधि जमा के रूप में चार लाख रुपये और 24 महीने के लिए 5000 रुपये मासिक किस्त के रूप में दिए गए. अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा ने भाजपा को दो बार जनादेश दिया है. तीसरी बार 2028 के विधानसभा चुनाव में मैं भाजपा के 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आऊंगा और CPI (M) के 35 सालों के शासन से तुलना करूंगा. 

यह भी पढ़ें- काम नहीं आई पाकिस्तानी ट्रेनिंग! भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर गिरफ्तार हुआ आतंकी जावेद मुंशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
INDIA Bloc March Live: राहुल गांधी का धरने के बीच बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार डरे हैं, 300 सांसदों को क्यों रोका?'
Live: राहुल गांधी का धरने के बीच बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार डरे हैं, 300 सांसदों को क्यों रोका?'
Explained: कौन से 3 बड़े मुद्दों ने विपक्ष, BJP और ECI को आमने-सामने खड़ा कर दिया?
कौन से 3 बड़े मुद्दों ने विपक्ष, BJP और ECI को आमने-सामने खड़ा कर दिया?
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
LIVE: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- हमें क्यों रोका?
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget