एक्सप्लोरर

Amit Shah: 'वामपंथी उग्रवाद पर पाया काबू, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम'- हैदराबाद में अमित शाह

Hyderabad: बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाले 'आत्मनिर्भर नए भारत' में हिंसा और वामपंथी चरमपंथ के विचारों के लिए कोई स्थान नहीं है.

Amit Shah On Terrorism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार (11 फरवरी) को हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 74 आरआर आईपीएस बैच की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने आतंकवाद और उग्रवाद को पूरी तरह से खत्म करने की ठान ली है. 

उन्होंने परेड को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद अखिल भारतीय सेवाओं की लॉन्चिंग के समय देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल ने कहा था कि देश को एक संघीय संविधान के तहत अक्षुण्य बनाए रखने की जिम्मेदारी अखिल भारतीय सेवाओं की है. उन्होंने आगे कहा, 'ये वाक्य आपके जीवन का गुरु वाक्य बनना चाहिए.'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने 7 दशकों में आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना किया है और इन परिस्थितियों में लगभग 36 हजार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम किया है. इसी के साथ सरकार ने आतंकी फंडिंग (Terror Finding) पर कार्रवाई करने का काम किया है.

'वामपंथी उग्रवाद पर पाया काबू'

अमित शाह ने अपने संबोधन में वामपंथी उग्रवाद का भी जिक्र किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने वामपंथी उग्रवाद पर भी काबू पा लिया है. शाह ने पीएफआई (PFI) का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने पीएफआई पर बैन लगाकर ऐसे संगठनों को मैजेस देने का काम किया है.

'वामपंथी विचारों की कोई जगह नहीं'

गौरतलब है कि बीते दिनों अमित शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाले 'आत्मनिर्भर नए भारत' में हिंसा और वामपंथी चरमपंथ के विचारों के लिए कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वामपंथी चरमपंथ और किसी भी तरह की हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति बनाई है.

'वामपंथी उग्रवाद के कारण होने वाली मौतों में आई कमी'

उन्होंने गृह मंत्रालय के संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, 'करीब चार दशकों में पहली बार 2022 में (नक्सली घटनाओं में) 100 से कम असैन्य नागरिकों और सुरक्षा बलों के कर्मियों की मौत हुई थी और 2010 के मुकाबले 2022 तक वामपंथी चरमपंथ की घटनाओं में 76 फीसदी की कमी आई है.'

ये भी पढ़ें- Telangana: 'अगर अंबेडकर जिंदा होते तो उन्हें मार देता', विवादित वीडियो के खिलाफ एक्शन, तेलंगाना का शख्स गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन...' गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
'कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन...' गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
Telangana: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget