एक्सप्लोरर

सेहत से जुड़ी अफवाहों पर गृह मंत्री अमित शाह बोले- मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, कोई बीमारी नहीं

गृह मंत्री अमित शाह ने खुद एक पत्र लिख अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.

नई दिल्ली: अपने स्वास्थ्य के प्रति लगातार उड़ रही अफवाहों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद एक पत्र लिख अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने यह अफवाह फैलाई है मेरे मन में उनके प्रति कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है.

ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में लगातार सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोगों द्वारा यह बातें फैलाई जा रही थी कि अमित शाह अस्वस्थ चल रहे हैं. यहां तक कि अमित शाह के एक वीडियो को भी ट्वीट किया गया, जबकि उस वीडियो में अमित शाह एक बैठक में हिस्सा लेने आ रहे थे. इस वीडियो के माध्यम से भी अफवाह फैलाने की कोशिश की गई कि अमित शाह कुछ बीमार हैं. ऐसी तमाम अफवाहों के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने आज एक ट्वीट किया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने इस पत्र में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है. देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है और देश के गृह मंत्री होने के नाते देर रात तक अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा यह सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहे इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, '' लेकिन मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने पिछले 2 दिनों से इस बारे में काफी चिंता व्यक्त की. उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और और मुझे कोई बीमारी नहीं है.''

गृह मंत्री ने अपने इस पत्र में हिंदू मान्यताओं के बारे में बताते हुए कहा, ''हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस तरह की अफवाहें स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करती हैं इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वह यह व्यर्थ की बातें छोड़कर मुझे मेरा काम करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे.''

गृह मंत्री ने कहा, '' मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मेरा हाल चाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं. गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने यह अफवाह फैलाई हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं, आपका भी धन्यवाद.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget