एक्सप्लोरर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, एम्स में भर्ती

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. अमित शाह की बिगड़ी तबीयत के बीच उनका कल का ओडिशा दौरा रद्द हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज अमित शाह से मिलने एम्स जाएंगे.

नई दिल्ली: 2019 के सियासी घमासान के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है, शाह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी है. उन्हें इलाज के लिए बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया है. एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.

अमित शाह की बिगड़ी तबीयत के बीच उनका कल का ओडिशा दौरा रद्द हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज अमित शाह से मिलने एम्स जाएंगे. इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह से फोन पर बात की और उनके स्वस्थ होने की कामना की. अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘’मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है. ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा.’’

अमित शाह को हुई थी सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी

एम्स के सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे थे और उन्हें पुराने निजी वार्ड में भर्ती किया गया है.

अमित शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, ''अमितभाई, आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं.'' वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, ''अमित शाह जी के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की खबर चिंताजनक है. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी एम्स में भर्ती केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड स्थानांतरित किया गया है और उनकी हालत स्थिर है. यह जानकारी बुधवार को अस्पताल के सूत्रों ने दी. प्रसाद को श्वसन नली में दिक्कत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री को फेफड़ा चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया है.

हेल्थ चेकअप के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली अमेरिका में बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली भी अपने हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं. पिछले साल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी. पिछले साल अप्रैल में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जेटली की यह पहली विदेश यात्रा है. सूत्रों के मुताबिक, जेटली इस हफ्ते के आखिर तक वापस देश लौट आएंगे.

यह भी पढ़ें-

वित्त मंत्री जेटली की हेल्थ पर राहुल का ट्वीट- ‘मैं बहुत चिंतित हूं, पार्टी और हम आपके साथ हैं

कर्नाटक: कांग्रेस ने 18 जनवरी को बुलाई अपने विधायकों की बैठक, सीएम बोले- नियंत्रण में है स्थिति

यूपी: अखिलेश से मिले जयंत चौधरी, गठबंधन में RLD को मिल सकती हैं चार सीटें!

ओडिशा: कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget