एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन 2020: पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे-अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भरोसा जताया कि वहां बीजेपी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में कामयाब होगी. उन्होंने ये बात एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में कही.

नई दिल्लीः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नए साल पर अपना सबसे पहला इंटरव्यू एबीपी न्यूज़ पर दिया है. एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून से लेकर राम मंदिर के निर्माण तक, एनआरसी से लेकर कश्मीर के हालात तक और आने वाले दिल्ली और बिहार चुनावों से लेकर एनपीआर तथा जनगणना के मुद्दों पर सभी सवालों के जवाब दिए.

पश्चिम बंगाल चुनावों को लेकर जताया भरोसा अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले चुनाव में उनकी पार्टी दो तिहाई बहुमत हासिल करने जा रही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी का जनाधार बढ़ा है और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी सफलता हासिल करेगी इसमें कोई संदेह नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बंगाली भाषा सीख रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें आती रहती हैं और वो सभी भारतीय भाषाओं का बेहद सम्मान करते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्होंने लोकसभा चुनाव में 22 सीटें आने का दावा किया था और राज्य में बीजेपी की 18 सीटें आई थीं तो उनका दावा पूरे तथ्यों पर आधारित है.

अमित शाह के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 2021 में आने वाले चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने का पूरा विश्वास है और इसके लिए पार्टी की तैयारी अब से नहीं पहले से चल रही है. उन्होंने कहा कि बंगाल के चुनाव में हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं. भाजपा की सरकार बनना वहां सुनिश्चित है. बंगाल की जनता टीएमसी के शासन से परेशान हो चुकी है.

दिल्ली और बिहार के चुनावों पर बोले अमित शाह अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिल्ली चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए हैं. लोगों को उनसे निराशा हाथ लगी है. दिल्ली सरकार ने एक ही काम किया है और वो है केंद्र के काम में बाधा उत्पन्न करना. इस बार दिल्ली के चुनाव में जनता निश्चित रूप से बीजेपी को चुनेगी इसका उन्हें पूरा विश्वास है. दिल्ली में बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड में इस बात का फैसला लिया जाएगा.

इसके अलावा बिहार में आने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ा जाएगा और इस बात में कोई संदेह नहीं है. बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा या नहीं इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदरूनी फैसलों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी जा सकती है. जब समय आएगा तो इसके बारे में मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी.

नए साल पर ABP न्यूज़ पर गृहमंत्री अमित शाह का पहला इंटरव्यू, कहा- CAA नागरिकता देने का कानून, इसे NRC से जोड़ना गुमराह करना है

शिखर सम्मेलन 2020: झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार पर अमित शाह ने कहा- अध्यक्ष के नाते ये मेरी हार यहां देखिए अमित शाह का पूरा इंटरव्यू-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच खरगे ने पूछे 3 सवाल
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget