एक्सप्लोरर

Amit Shah Interview: '2024 में कोई मुकाबले में नहीं, देश एकतरफा मोदी के साथ'- अमित शाह की हुंकार

Union Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि देश एकतरफ प्रधानमंत्री मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है.

Amit Shah Interview 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया है कि 2024 में उनके सामने कहीं कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने साफ तौर से इस ओर इशारा किया कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. एएनआई को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने विपक्षी दलों और राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर भी बात की. 

जब उनसे पूछा गया कि आप देश में किसे मुख्य विपक्षी पार्टी मानते हैं, तो गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये तो देश की जनता ने ही तय करना है, अभी तो जनता ने किसी को भी मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल लोकसभा में नहीं दिया है. इस दौरान अमित शाह ने ये भी कहा, "देश एकतरफा मोदी जी के साथ आगे बढ़ रहा है. मोदी जी के खिलाफ 2002 से साजिश हो रही है. हजारों साजिशों के बावजूद सच सामने आता है लेकिन हर बार, मोदी जी मजबूत और अधिक लोकप्रिय बनकर सामने आते हैं."

'देख लेना कितना असर होता है'

इंटरव्यू में जब केंद्रीय गृह मंत्री से राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रभाव पर सवाल पूछा गया तो अमित शाह ने कहा, "अभी तीन राज्यों में चुनाव हैं, देख लेना कितना असर होता है." पूर्वोत्तर में होने वाले विधानसभा चुनावों का जिक्र कर अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने उत्तर-पूर्व और भारत के बाकी के हिस्सों के बीच जो मन की दूरी थी उसे समाप्त कर दिया है.

अमित शाह ने कहा, "आज उत्तर-पूर्व के लोगों को मन से लगता है कि बाकी हिस्सों में हमारा सम्मान है. बाकी राज्यों से लोग उत्तर-पूर्व जाते हैं तो वे उनका भी सम्मान करते हैं." बता दें कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को लोग वोट डालेंगे. तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मार्च को आएंगे.

तीनों चुनावी राज्यों का राजनीतिक समीकरण

  • त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी नवगठित सीपीआई (एम)-कांग्रेस गठबंधन को हराकर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. बीजेपी को यह भी उम्मीद है कि इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के साथ उसका गठबंधन 60 विधानसभा सीटों में से लगभग 20 पर आदिवासी वोटों को अपने पक्ष में करने में मदद करेगा.
  • मेघालय में कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और बीजेपी इस बार के चुनाव में अकेले ही लड़ रही हैं. एनपीपी ने 58 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जबकि बीजेपी सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. चुनाव बाद गठबंधन का विकल्प खुला रखते हुए बीजेपी इसे 'फ्रैंडली फाइट' बता रही है.
  • नागालैंड में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी साथ मिलकर लड़ रहे हैं. 2018 में नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) सबसे बड़ी पार्टी थी, जिसने 26 सीटें जीतीं, लेकिन फिर भी उसे विपक्ष में बैठना पड़ा. सत्तारूढ़ संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन (UDA) में अब एनडीपीपी के 42 विधायक और बीजेपी के 12 विधायक और दो निर्दलीय विधायक हैं. एनडीपीपी के लिए 40 और बीजेपी के लिए 20 सीटों के बंटवारे का 2018 का फॉर्मूला इस बार भी बरकरार है.

ये भी पढ़ें- Amit Shah Interview: 'G20 का श्रेय PM मोदी को क्यों न मिले? अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो...'- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget