एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह ने CM केजरीवाल को दी शाहीन बाग जाने की चुनौती

अमित शाह ने कहा, ''मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह शरजील इमाम को पकड़वाने के पक्ष में हैं या नहीं?''केजरीवाल ने ट्वीट कर शाह से पूछा कि आप उसे गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी?

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को 'आप' प्रमुख को दिल्ली के शाहीन बाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है. शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है.

बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 'संर्कीण गलियारा काटने की कोशिश' और पूर्वोत्तर को शेष भारत से तोड़ने की टिप्पणी के आरोप में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है. उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा में शाह ने कहा, ''मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह शरजील इमाम को पकड़वाने के पक्ष में हैं या नहीं? क्या आप शाहीनबाग के लोगों के साथ हैं या नहीं, कृपया दिल्ली के लोगों को बताएं.'' इमाम शाहीनबाग में प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक था.

शाह ने कहा, ''आप लोग ('आप' नेता) कहते हैं कि आप शाहीनबाग के साथ हैं. अगर आप में हिम्मत है तो जाइए और उनके साथ बैठिए. और दिल्ली को फैसला लेने दीजिए.'' शाह ने पिछले हफ्ते उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा था जिसमें सिसोदिया ने कहा था कि वह शाहीन बाग के साथ खड़े हैं.

CM केजरीवाल का अमित शाह पर पलटवार

गृह मंत्री के सवाल के ठीक बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने पूछा कि आप उसे (शरजिल) गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी? केजरीवाल ने कहा, ''शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही. ये बेहद गंभीर है. आप देश के गृह मंत्री हैं. आपका यह बयान निकृष्ट राजनीति है. आपका धर्म है कि आप उसे तुरंत गिरफ्तार करें. उसे ऐसा कहे दो दिन हो गए. आप उसे गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी? या अभी और गंदी राजनीति करनी है?''

बता दें कि शरजील ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भड़काऊ भाषण दिया था. भाषणों में उसे सीएए के मद्देनजर असम को भारत से अलग करने के बारे में बोलते हुए सुना गया है. इसको लेकर शरजील के खिलाफ देशद्रोह और सख्त आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के केस दर्ज किए गए हैं हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-

शरजील इमाम को लेकर CM केजरीवाल का अमित शाह पर पलटवार, कहा- आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget