एक्सप्लोरर

शरजील इमाम को लेकर CM केजरीवाल का अमित शाह पर पलटवार, कहा- आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे?

Delhi Election 2020: गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि भारत के टुकड़े करने की बात करने वाले शरजील को पकड़ने के पक्ष में हैं या नहीं? इसी का सीएम केजरीवाल ने जवाब दिया.

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम के बयान पर सियासत तेज हो गई है. गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने आज एक जनसभा में पूछा कि भारत के टुकड़े करने की बात करने वाले शरजील को पकड़ने के पक्ष में हैं या नहीं?

इस सवाल के ठीक बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने पूछा कि आप उसे (शरजिल) गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी?

केजरीवाल ने कहा, ''शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही. ये बेहद गंभीर है. आप देश के गृह मंत्री हैं. आपका यह बयान निकृष्ट राजनीति है. आपका धर्म है कि आप उसे तुरंत गिरफ्तार करें. उसे ये ऐसा कहे दो दिन हो गए. आप उसे गिरफ़्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी? या अभी और गंदी राजनीति करनी है?''

शरजील इमाम को लेकर CM केजरीवाल का अमित शाह पर पलटवार, कहा- आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे?

अमित शाह ने कहा था, ''2 दिन से शरजील इमाम का वीडियो आप देख रहे हैं. भारत के टुकड़े करने की बात इस व्यक्ति ने की है. नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस से कहकर इसके विरुद्ध देशद्रोह का मामला दायर कर दिया है. मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि वो इसे पकड़ने के पक्ष में हैं या नहीं?''

बता दें कि शरजील ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भड़काऊ भाषण दिया था. भाषणों में उसे सीएए के मद्देनजर असम को भारत से अलग करने के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है. इसको लेकर शरजील के खिलाफ देशद्रोह और सख्त आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के केस दर्ज किए गए हैं हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में दिए गए भाषण को लेकर इसी आरोप में अलीगढ़ के थाने में शरजील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में स्नातक, शरजील इमाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज से शोध करने के लिए दिल्ली आया था.

कौन बनेगा मुख्यमंत्री: रोहिणी सीट पर AAP, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने एक-दूसरे पर दागे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
‘CJI सूर्यकांत नहीं बनेंगे मुख्य अतिथि’, NALSAR के छात्रों ने क्यों किया विरोध?
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget