एक्सप्लोरर

Amit Shah Ahmedabad Visit: मोदी समाज सम्मेलन में बोले अमित शाह, 'पीएम का अपमान पूरे देश का...', कांग्रेस पर बोला हमला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर व्यक्ति का कोई अपमान करता है तो यह छोटी बात है लेकिन समाज और देश के पीएम का अपमान करता है तो वो समाज और पूरे देश का अपमान होता है.

Amit Shah Speech: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अहमदाबाद में आयोजित मोदी समाज के राष्ट्रीय महासम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि एक ओर 65 साल की यात्रा है तो वहीं एक ओर पीएम मोदी के 9 साल की यात्रा है और इन दोनों में पीएम मोदी के 9 साल भारी हैं. इसके बाद अमित शाह ने मोदी सरनेम मानहानि केस का नाम लिए बगैर कहा, ''पूर्णेश भाई ने एक लड़ाई बड़ी मजबूती से लड़ी है.''

अमित शाह ने आगे कहा कि अगर व्यक्ति का कोई अपमान करता है तो यह छोटी बात है लेकिन समाज और देश के पीएम का अगर अपमान करता है तो वो समाज और पूरे देश का अपमान होता है. उन्होंने कहा कि पूर्णेश मोदी ने सटीक तरीके से लड़ाई को लड़ा है, जिसके लिए पूर्णेश भाई को बधाई और समस्त देश उनके साथ है.

इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के ऑनलाइन भाषण का जिक्र करते हुए कहा, ''पीएम ने इस भाषण में गर्व से कहा था कि उन्हें 21 साल हो गए, पीएम और सीएम रहते.... मेरे पास 21 सालों में एक भी उनके समाज का आदमी सिफारिश लेकर नहीं आया. देश को ओबीसी समाज का पहला पीएम देने का काम बीजेपी ने किया है. पहली बार देश के मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से आते हैं.''

कांग्रेस पर बोला हमला
इसी के साथ अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में आरक्षण लाने का काम हमारी सरकार ने किया है. कांग्रेस ने ओबीसी समाज के सम्मान के लिए एक भी काम नहीं किया है. कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समुदाय की उपेक्षा की है. यह बीजेपी है जो उनके लिए काम कर रही है. 

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि पहली बार गरीब घर से निकला हुआ व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना है. पीएम मोदी ने लगभग 13 करोड़ लोगों के घर गैस सिलेंडर भेजा, 10 करोड़ लोगों के घर शौचालय दिया और 3 करोड़ लोगों को घर दिया, 70 करोड़ लोगों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं फ्री में दी. इसके अलावा 80 करोड़ लोगों को ढाई साल से प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज फ्री में देने का काम किया है. 

यह भी पढ़ें:- 

Delhi BJP: 'जिनको कहते थे भ्रष्टाचारी आज उन्हीं के साथ खड़े हैं केजरीवाल', बोले दिल्ली बीजेपी के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget