एक्सप्लोरर

बिहार जनसंवाद रैली: अमित शाह बोले- अब 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली आई, लालटेन का जमाना गया

अमित शाह ने कहा कि इस रैली का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. जनसंपर्क अभियान बंद नहीं कर सकते हैं. देशभर में 75 रैली करेंगे.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार जनसंवाद रैली को संबोधित किया. वर्चुअल रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी को निशाने पर लिया. अमित शाह ने कहा कि अब 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली आई है. पहले लोगों को लालटेन से काम चलाना पड़ता था, अब लालटेन का जमाना गया. गौरतलब है कि आरजेडी का चुनावी चिह्न लालटेन है.

तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर साधा निशाना

केंद्र सरकार के योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''मोदी जी ने 8 करोड़ ग़रीब जनता को सिलेंडर देकर उन्हें गंदे धुएं से बचाने का काम किया. अंधेरा हुआ करता था अब 2.5 करोड़ लोगों के घर में बिजली आयी. पहले लोगों को लालटेन से काम चलाना पड़ता था. अब लालटेन का ज़माना गया.'' उन्होंन कहा कि कुछ लोगों ने थाली बजाकर इस रैली का विरोध किया. विरोधियों ने पीएम मोदी की बात मानी. उनका निशाना आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर था.

इस रैली का चुनाव से कोई लेना देना नहीं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि इस रैली का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. जनसंपर्क अभियान बंद नहीं कर सकते हैं. देशभर में 75 रैली करेंगे. उन्होंने कहा, ''बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास रखती जनतंत्र में विश्वास करती है, जनसंपर्क में विश्वास रखती है, कोरोना की महामारी में जब सब लड़ रहे हैं ...हम कैसे संपर्क करें?  हम अपने संस्कार नहीं गवां सकते हैं ...अपना संस्कार बचाए रखना चाहते हैं. इसलिए वर्चुअल रैली के जरिये लोगों से जनसंपर्क रखना चाहते हैं.''

अमित शाह ने मोदी सरकार के काम गिनाए इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''आवास, बिजली, बैंक खाते, स्वास्थ्य सेवाएं, गैस सिलेंडर, शौचालय, ये सब तो मोदी सरकार 2014-2019 तक के कार्यकाल में ही दे चुकी थी. 2019 में मोदी जी ने जल शक्ति मंत्रालय गठित करके देश के 25 करोड़ लोगों के घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाने की योजना शुरु की. किसान सम्मान निधि के माध्यम से 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 72,000 करोड़ रुपये हर साल डालने की व्यवस्था की. आरसीईपी की चर्चा कांग्रेस शुरु करके गई थी. इसकी वजह से छोटे किसान, मछुवारे, छोटे कारोबारी, छोटे उद्योग ये सब तबाह हो जाते. मोदी जी ने छोटे किसानों, छोटे व्यापारियों के हित में दृढ़ता से फैसला लेते हुए आरसीईपी समझौते से भारत को अलग कर लिया.'' जनता कर्फ्यू इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा अमित शाह ने कहा कि जनता कर्फ्यू भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के अंदर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा कि देश के एक नेता की अपील पर कोई पुलिस बल प्रयोग किए बगैर पूरे देश ने घर के अंदर रहकर अपने नेता की अपील का सम्मान किया. पीएम ने महामारी के खिलाफ देश को जोड़ा है. राहुल गांधी पर साधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ''राहुल गांधी हमेशा कहते थे कि किसानों का कर्ज माफ करो. 10 साल उनकी सरकार रही थी, तो वो दावा करते हैं कि करीब 3 करोड़ किसानों का 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया. राहुल गांधी जोर जोर से बोलते हैं, उन्हें जोर से बोलने की आदत है.''

कोरोना से जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई

इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना जताई. गृह मंत्री ने कहा, ''जिन लोगों ने कोरोना काल में अपनी जान गवानी हैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. जो लोग करोना से जंग लड़ रहे है उनको शुभकामना देना चाहते हैं कि जल्द से जल्द लड़ाई लड़ कर घर वापस आइए और आत्मनिर्भर भारत में अपना सहयोग करें.''

बिहार की धरती ने पहली बार लोकतंत्र का अनुभव कराया- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ''बिहार की धरती ने ही पहली बार दुनिया को लोकतंत्र का अनुभव कराया. जहां महान मगध साम्राज्य की नींव डाली गई. इस भूमि ने हमेशा भारत का नेतृत्व किया है. आजादी के बाद जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया तो बिहार की जनता ने उनके निर्णय को मुंहतोड़ जवाब दिया.''

सीएम केजरीवाल का एलान- दिल्ली सरकार के अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्ली वालों का इलाज, कल से खुलेंगे राज्य के बॉर्डर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget