एक्सप्लोरर

'अमेरिका-कनाडा के मामले एक नहीं', खालिस्तान समर्थकों की हत्या की साजिश के आरोपों पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

S Jaishankar: खालिस्तान समर्थकों की हत्या की साजिश के आरोपों को लेकर एस जयशंकर ने कहा कि अगर कोई देश हमें अपनी चिंता को लेकर कुछ आउटपुट देता है तो हम उस पर विचार करेंगे.

S Jaishankar On Pro-Khalistani  Attack Plot Allegations: संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की हत्या की साजिश के हालिया आरोपों का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दोनों मुद्दे एक जैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकियों ने हमें कुछ बातें बताईं हैं. 

आरोपों के बीच अंतर बताते हुए उन्होंने रविवार (17 दिसंबर) को कहा कि भारत अन्य देशों की ओर से उठाए गए स्पेसिफिक मुद्दों पर गौर करने के लिए हमेशा तैयार है. उन्होंने कहा, "सिर्फ कनाडा ही नहीं, बल्कि किसी भी देश को कोई चिंता है और वह हमें उस चिंता के लिए कुछ इनपुट या कुछ आधार देता है तो हम उस पर विचार करने के लिए हमेशा तैयार है. सभी देश ऐसा करते हैं."

'अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आती हैं चुनौतियां'
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिकियों ने कुछ मुद्दे उठाए, लेकिन जरूरी नहीं कि दोनों मुद्दे एक जैसे हों. जब उन्होंने वह मुद्दा उठाया तो अमेरिकियों ने हमें कुछ खास बातें बताईं. अंतरराष्ट्रीय संबंधों में समय-समय पर ऐसी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं. इसलिए हमने कनाडाई लोगों से कहा है कि देखिए यह आप पर निर्भर है कि आप क्या चाहते हैं, हम इसे आगे बढ़ाएं, आगे इस पर गौर करें या नहीं,''  

निखिल गुप्ता पर लगे आरोप 
उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से खालिस्तान अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की असफल कथित साजिश की जांच में सहायता करने को कहा है. अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने निखिल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दायर किया है.

इसमें भारत सरकार के एक कर्मचारी पर खालिस्तान समर्थक अलगाववादी को मारने के लिए पेड किलर को नियुक्त करने के  आरोप लगाया गया है. जवाब में विदेश मंत्रालय ने अपने सरकारी अधिकारी के कथित साजिश से जुड़े होने पर चिंता व्यक्त की.

अमेरिका की चिंताओं की जांच करेगा भारत
रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में भारत ने कहा था कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से उठाई गई चिंताओं की जांच करेगा. इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच कई बार चर्चा हो चुकी है. केंद्र सरकार ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है.

30 जून को हुई थी गुप्ता की गिरफ्तारी
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुप्ता को अमेरिका के अनुरोध पर 30 जून को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था. अमेरिकी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों को गुप्ता के अभियोग के बारे में जानकारी दी थी. 

मामले में अमेरिका ने कहा, "हम हत्या की साजिश की जांच के लिए जांच समिति की भारत सरकार की घोषणा का स्वागत करते हैं, और यह महत्वपूर्ण है कि भारत पूरी तरह से जांच करे, भारत सरकार के अधिकारियों सहित जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराए और आश्वासन दे कि ऐसा दोबारा नहीं होगा." 

कनाडा ने भारत पर लगाया था आरोप
हाल ही में कनाडा ने भारतीय एजेंटों पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की योजना बनाने का आरोप लगाया था, जिससे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में खटास आ गई थी. हालांकि, भारत ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि कनाडा ने आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- एक महीने में सिर्फ दो बार मिलने आती थी पत्नी, पत‍ि ने कर दिया मुकदमा तो महिला पहुंची हाई कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget