एक्सप्लोरर

581 CAPF यूनिट्स, जैमर, ड्रोन्स और के9 यूनिट... पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए 'सुरक्षा कवच' तैयार

Amarnath Yatra Security: इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होगी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रा की सुरक्षा के लिए कई बड़े कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है.

Amarnath Yatra Security: हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर विचार कर रही है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 581 यूनिट्स, ड्रोन, जैमर के साथ-साथ के9 यूनिट्स को तैनात करने की योजना बनाई गई है. अमरनाथ की यात्रा इस बार छोटी होने वाली है, जो 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये तीर्थयात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूरा भारत हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव के तहत पहली बार काफिले की आवाजाही की सुरक्षा के लिए सिग्नल जैमर लगाए जाएंगे. ये कदम रिमोट कंट्रोल वाले विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) से उत्पन्न खतरों को बेअसर करने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा काफिले के गुजरने के दौरान अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रास्तों और नेशनल हाईवे की ओर जाने वाली सभी सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.

अमरनाथ यात्रा के लिए ये हैं सुरक्षा के इंतजाम

1. पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, जिसमें कई लेयर की व्यवस्थाएं की गई हैं. मसलन, रोड ओपनिंग पार्टीज (आरओपी) जो मूवमेंट से पहले प्रमुख हिस्सों को सुरक्षित और साफ रखेंगी.

2. साथ ही क्विक एक्शन टीम्स (QATs) को भी रैपिड रेस्पॉन्स के लिए और विस्फोटकों को निरस्त करने के लिए दस्ते को भी तैनात किया जाएगा.   

3. इसके अलावा विस्फोटकों का पता लगाने के लिए हाईली ट्रेन्ड स्निफर डॉग्स वाली के9 यूनिट्स की भी तैनाती होगी. वहीं, रियल टाइम एरियल सर्विलांस के लिए ड्रोन भी होंगे.

4. इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात ने सुरक्षा बलों को तीर्थयात्रा रास्ते पर तोड़फोड़ विरोधी टीमों को तैनात करके संभावित जोखिमों को कम करने के उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया था.

5. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने उनसे निगरानी और खतरे का पता लगाने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने को भी कहा.

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा का सरकार ने घटाया शेड्यूल, अब 52 नहीं, महज इतने दिन ही कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP Protest Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget