एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा का सरकार ने घटाया शेड्यूल, अब 52 नहीं, महज इतने दिन ही कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में पवित्र यात्रा की सुरक्षा के लिए बड़ा सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया. यात्रा के काफिले में जैमर लगे रहेंगे.

Amarnath Yatra 2025: इस साल अमरनाथ यात्रा की अवधि घटा दी गई है. इस बार यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 38 दिन तक चलेगी. पिछली बार अमरनाथ यात्रा 52 दिनों की हुई थी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में पवित्र यात्रा की सुरक्षा के लिए बड़ा सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया. एक सुनियोजित योजना बनाई गई है, जिसमें सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना शामिल हैं.

सिक्योरिटी आडिट और डिजिटल मैपिंग की गई

सीआरपीएफ और दूसरे अर्धसैनिक बलों की कुल 581 कंपनियां सुरक्षा में तैनात रहेंगी. इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस भी मौजूद रहेगी. सारे सिक्योरिटी रूट का सुरक्षा ऑडिट और डिजिटल मैपिंग की गई है. सीआरपीएफ डीजी ने खुद पहलगाम जाकर सिक्योरिटी रिव्यू किया है. हर यात्री और पोनी राइडर का डिजिटल पहचान पत्र बनेगा.

यात्रा के काफिले में जैमर रहेंगे ताकि आईईडी ब्लास्ट जैसी घटना को रोका जा सके. ⁠सुरक्षाकर्मियों के पास सैटेलाइट फोन होंगे. ⁠यात्रियों और गाड़ियों में रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (RFID) होगा. यात्रा में पुलिस और सीआरपीएफ की अलग डेडिक्टेड पीसीआर वैन होंगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 30 मई 2025 को सभी सुरक्षा एजेंसियों को अत्यधिक सतर्कता और चौकसी बनाए रखते हुए आगामी अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

अमरनाथ यात्रा को लेकर हुई थी सुरक्षा बैठक

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इस उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डीजीपी नलिन प्रभात और गृह मंत्रालय, सेना, अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, नागरिक प्रशासन और केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की खुफिया एजेंसियों के अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए.

गृहमंत्री ने तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का मूल्यांकन किया. अत्यंत सतर्कता बनाए रखने और पवित्र यात्रा को निर्बाध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए. "

अमरनाथ यात्रा की अवधि को घटाने का फैसला पहलगाम आतंकी हमले से पहले तय की गई थी. इसका सुरक्षा मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है. यात्रा की तारीख मौसम के आधार पर तय की जाती हैं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
CJP Protest News LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
LIVE: 'जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, हम...', जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget